लाइव न्यूज़ :

चीन, रूस, ईरान, और अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद चार बड़े खतरे हैं: रिचर्ड मूर

By भाषा | Updated: November 30, 2021 19:38 IST

Open in App

लंदन, 30 नवंबर ब्रिटेन के खुफिया प्रमुख ने मंगलवार को एक दुर्लभ सार्वजनिक भाषण में कहा कि चीन, रूस, ईरान और अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद नाटकीय बदलाव के इस दौर में ‘बड़े चार’ सुरक्षा खतरे हैं।

ब्रिटिश विदेशी खुफिया सेवा एमआई6 के प्रमुख रिचर्ड मूर ने कहा कि चीन जैसे देश संप्रभुता और लोकतंत्र को खत्म करने के लिए ‘‘कर्ज के जाल, डेटा खुलासे’’ का उपयोग कर रहे हैं।

पिछले साल कार्यभार संभालने के बाद से अपने पहले सार्वजनिक भाषण में खुफिया प्रमुख ने कहा कि यह खतरों की बदलती प्रकृति है जिसके लिए अधिक खुलेपन की आवश्यकता है, जिसने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 'डिजिटल युग में मानव खुफिया' विषय पर दुर्लभ संबोधन के लिए प्रेरित किया।

मूर ने लंदन स्थित इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट फॉर स्ट्रेटेजिक स्ट्डीज (आईआईएसएस) में अपने संबोधन में कहा कि रूस, चीन और ईरान लंबे समय से तीन बड़े खतरे रहे हैं तथा चौथा बड़ा खतरा अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद है।

उन्होंने अपने भाषण में रूस, ईरान और चीन से विभिन्न तरह के खतरे की प्रकृति का उल्लेख किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना