लाइव न्यूज़ :

चीन में पहली बार कोरोना वायरस से किसी मौत की नहीं आई खबर, कल संक्रमण के 39 मामले आए थे सामने

By स्वाति सिंह | Updated: April 7, 2020 11:13 IST

चीनी सरकार ने कोविड-19 बीमारी का पता लगने और उस पर नियंत्रण पाने संबंधी घटनाक्रम को आधिकारिक रूप से पहली बार सोमवार को प्रकाशित किया और कहा कि पिछले साल दिसंबर महीने के अंत में कोरोना वायरस का पहली बार पता चला था और तब इस बीमारी को “अज्ञात कारणों से हुआ निमोनिया” माना जा रहा था।

Open in App
ठळक मुद्दे चीन में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मौत की एक भी खबर नहीं आई हैसोमवार को चीन में कोरोना वायरस के 39 नये मामले सामने आए

बीजिंग: चीन में घातक कोरोना वायरस से संबंधी आंकड़ें जनवरी से प्रकाशित किए जाने के बाद से मंगलवार को पहली बार ऐसा हुआ कि देश में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि 32 नये मामलों के साथ विदेशों से संक्रमित होकर आए लोगों की संख्या 983 पर पहुंच गई है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने मंगलवार को कहा कि सोमवार को मौत का कोई मामला सामने नहीं आया। चीन में कोरोना वायरस के मृतकों का आधिकारिक आंकड़ा 3,331 है। घातक वायरस से दो माह से जंग लड़ रहे चीन के लिए यह ऐतिहासिक दिन है क्योंकि देश में रविवार तक कोरोना वायरस के चलते लोगों की मौत हो रही थी खासकर वायरस के केंद्र हुबेई प्रांत में।

आयोग ने बताया कि चीनी भूभाग पर सोमवार तक कुल 81,740 लोग संक्रमित थे जिनमें अब भी इलाज करा रहे 1,242 मरीज, ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी पाने वाले 77,167 मरीज और बीमारी के कारण मरने वाले 3,331 लोग शामिल हैं। इसने बताया कि जहां सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के घरेलू स्तर पर फैलने का कोई मामला सामने नहीं आया वहीं विदेशों से संक्रमित होकर आए 32 नये मामलों से इनकी संख्या 983 हो गई है।

सोमवार को ही चीनी भूभाग पर कुल 30 ऐसे मामले सामने आए जिनमें संक्रमण की पुष्टि तो हुई है लेकिन कोविड-19 के लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। पिछले हफ्ते, चीन ने इस तरह के मामलों की पहली बार जानकारी देनी शुरू की थी जब ऐसे लोगों के बीमारी फैलाने की आशंका को लेकर चिंता बढ़ने लगी थी।

आयोग ने बताया कि ऐसे 1,033 मामले अब भी चिकित्सीय निगरानी में हैं जिनमें 275 लोग विदेश से आए हैं। सोमवार तक हांग कांग में चार मौत समेत 914 मामले, मकाओ में 44 मामले और ताइवान में पांच मौत समेत 373 मामले सामने आए।

चीन ने पहली बार सोमवार को कोरोना वायरस का आधिकारिक घटनाक्रम जारी किया था जिसमें उसने कहा कि कोरोना वायरस का पहली बार वुहान में “दिसंबर 2019 के अंत में’’ पता चला जहां संक्रमण को ‘‘अज्ञात कारण वाला निमोनिया” बताया गया था। हालांकि उसने इसकी उत्पत्ति से जुड़े मुख्य सवाल का कोई जिक्र नहीं किया।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनवुहानसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला