लाइव न्यूज़ :

चीन ने कॉन्गो खनन स्थल से पांच नागरिकों के अगवा होने की जानकारी दी

By भाषा | Updated: November 22, 2021 11:08 IST

Open in App

बीजिंग, 22 नवंबर (एपी) चीन ने कहा है कि उसके पांच नागरिकों को पूर्वी कॉन्गो में एक खनन स्थल से अगवा कर लिया गया है।

किनशाशा में चीनी दूतावास ने वीचैट ऑनलाइन संदेश सेवा पर पोस्ट किया कि पांच लोगों को रवांडा, बुरुंडी और तंजानिया की सीमा से लगने वाले दक्षिण कीवू प्रांत में खनन स्थल से रविवार को तड़के अगवा कर लिया गया था।

इसने सभी चीनी नागरिकों से दक्षिण कीवु और पड़ोसी प्रांतों उत्तरी कीवु तथा इटुरी छोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा की स्थिति "बेहद जटिल और गंभीर" है और हमले या अपहरण की स्थिति में सहायता प्रदान करने की बहुत कम संभावना है। अपहृत लोगों के बारे में कोई विवरण नहीं दिया गया कि वे किसके लिए काम करते थे या किन पर उन्हें ले जाने का संदेह है।

दूतावास ने कहा, “कांगो में सभी चीनी नागरिकों और चीनी-निवेशित व्यवसायों को स्थानीय परिस्थितियों पर पूरा ध्यान देना चाहिए, अपनी सुरक्षा जागरूकता और आपातकालीन तैयारियों को बढ़ाना चाहिए, और अनावश्यक बाहरी यात्रा से बचना चाहिए।”

शनिवार को, कॉन्गो के संरक्षण पार्क रेंजर की मौत हो गई थी जब हथियारों से लैस 100 लोगों ने उत्तरी कीवु में बुकिमा गांव के पास एक गश्त चौकी पर हमला कर दिया था। माना जाता है कि हमलावर एम23 विद्रोही समूह के पूर्व सदस्य थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब