लाइव न्यूज़ :

चीन में कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ने लगे, बीजिंग ने जांच की तेज

By भाषा | Updated: June 18, 2020 10:16 IST

बीजिंग में कोरोना वायरस पॉजिटिव निकले अधिकतर लोग बिना लक्षण वाले मरीज हैं.

Open in App
ठळक मुद्देचीन में कोविड-19 के अभी तक 83,293 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 4,634 लोगों की जान जा चुकी है। संक्रमण के नए मामलों के चलते बीजिंग में बुधवार को 1255 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई थीं.

चीन में कोरोना वायरस के 28 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 24 बीजिंग से हैं। पिछले कुछ सप्ताह में राजधानी में कोविड-19 के 161 मामले सामने आए हैं, जिसके मद्देनजर सरकार ने यहां जांच तेज कर दी है और सैकड़ों उड़ानों को रद्द किया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि देश में बुधवार को कोविड-19 के 28 नए मामले सामने आए। इनमें से घरेलू स्तर पर फैले 21 मामले बीजिंग, दो हेबई प्रांत और एक तिआनजिन नगर पालिका में सामने आया।

आयोग के अनुसार बुधवार को कोविड-19 से किसी की जान नहीं गई। शहर के नगर स्वास्थ्य आयोग ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को बीजिंग में बिना किसी लक्षण के 21 लोग संक्रमित पाए गए। उसने बताया कि अभी बिना किसी लक्षण के संक्रमित पाए गए 158 मरीजों का इलाज जारी है और 15 लोग चिकित्सकीय निगरानी में हैं। उसने बताया कि विदेश से आए अभी तक 174 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

एनएचसी ने कहा कि देश में अभी 265 लोगों का इलाज जारी है, जिनमें से नौ की हालत गंभीर है। रिपोर्ट के अनुसार बुधवार तक कुल 78,394 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी थी। बीजिंग में जनवरी से अभी तक संक्रमण के 578 घरेलू मामले सामने आए हैं, जिनमें से 411 ठीक हो चुके हैं जबकि नौ की मौत हो गई।

इस बीच संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीजिंग में सैकड़ों घरेलू उड़ानों को रद्द कर दिया गया, 3.56 लाख लोगों की वहां जांच की गई, खेल कार्यक्रम निलंबित कर दिए गए और जिम भी बंद कर दिए गए। आधिकारिक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीजिंग के दो हवाई-अड्डों पर अभी तक 1255 घरेलू उड़ाने रद्द की गई हैं। यहां से अंतरराष्ट्रीय विमानों ने उड़ान भरनी अभी शुरू नहीं की है। वहीं राष्ट्रीय रेलवे ऑपरेटर अतिरिक्त भुगतान के बिना यात्रियों को टिकट रद्द करने का मौका देगा। 

टॅग्स :चीनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला