लाइव न्यूज़ :

कोरोना वारयस: चीन में 28 और ऐसे लोग संक्रमित मिले, जिनमें नहीं हैं बीमारी के लक्षण

By भाषा | Updated: May 23, 2020 15:07 IST

दुनिया भर में कोरोना वायरस के 53 लाख 20 हजार मामले सामने आए हैं. कोविड-19 की वजह से 3 लाख 40 हजार लोगों की मौत हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस की शुरुआत चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान शहर से हुई थी.चीन के स्वास्थ्य अधिकारी वुहान की एक करोड़ 12 लाख की आबादी की जांच करा रहे हैं

चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 28 ऐसे नए मामले सामने आए हैं, जिनमें संक्रमित व्यक्तियों में बीमारी के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। इनमें से अधिकतर मामले वुहान में सामने आए हैं। इसके अलावा देश में संक्रमण का कोई ऐसा नया मामला सामने नहीं आया, जिसमें बीमारी के लक्षण दिख रहे हों। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह पुष्टि की। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि अभी तक 370 ऐसे संक्रमित लोगों को पृथक-वास में रखा गया है, जिनमें बीमारी के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं। इन लोगों में 26 लोग विदेश से आए हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण के ऐसे किसी मामले की पुष्टि नहीं हुई, जिसमें बीमारी के लक्षण दिख रहे हों। उन्होंने बताया कि देश में बिना लक्षण वाले संक्रमण के 28 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से अधिकतर मामले वुहान के हैं। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि प्रांत में कुल 295 संक्रमित लोगों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है, जिनमें संक्रमण के लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं।

स्थानीय स्वास्थ्य प्राधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए वुहान की एक करोड़ 12 लाख की आबादी की जांच करा रहे हैं कि यह संक्रमण दोबारा जोर न पकड़ सके। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 82,971 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 4,634 लोगों की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनवुहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा