लाइव न्यूज़ :

चीन में फिर फैल रहा है कोरोना, 15 नए ममाले आए सामने, वुहान में 1.1 करोड़ लोगों की टेस्टिंग शुरू

By भाषा | Updated: May 14, 2020 13:07 IST

चीन के सरकार के मुताबिक देश में 82,929 कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं, जिसमें से फिलहाल 101 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है। चीन में अब तक कुल 4,633 लोग इस संक्रामक रोग के चलते जान गंवा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे वुहान ने अपनी 1.1 करोड़ की आबादी की जांच कराने का व्यापक अभियान बुधवार(13 मई) को शुरू कर दिया। 13 मई तक चीन मुख्य भूभाग पर संक्रमितों की संख्या 82,929 थी जिनमें से 101 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है।

बीजिंग/वुहान:  चीन में बृहस्पतिवार (14 मई) को कोरोना वायरस के 15 नए मामले सामने आए जिनमें से 12 मरीजों में बीमारी के लक्षण नहीं दिखे। वैश्विक महामारी का दूसरा दौर शुरू होने की आशंकाओं के बीच इस जानलेवा संक्रामक रोग का केंद्र रहे वुहान शहर में 1.1 करोड़ लोगों की कोविड-19 के लिए बड़े पैमाने पर जांच शुरू हो गई है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि तीन मामले स्थानीय हैं जिनमें से दो लियाओनिंग प्रांत और एक जिलिन प्रांत में सामने आया।

चीन में कोरोना से अब-तक 4,633 लोगों की मौत

एनएचसी ने बताया कि बुधवार तक चीन मुख्य भूभाग पर संक्रमितों की संख्या 82,929 थी जिनमें से 101 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है। चीन में अब तक कुल 4,633 लोग इस संक्रामक रोग के चलते जान गंवा चुके हैं। मामले बढ़ने के बाद जिलिन शहर के अधिकारियों ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं।

जिलिन की उप महापौर गाई डोंगपिंग ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि शहर में स्थानीय रूप से संक्रमण के 21 मामले सामने आए हैं जिनमें से दो मरीजों को बीमारी के लक्षण नहीं थे। हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने उनके हवाले से कहा, ‘‘मौजूदा स्थिति बहुत गंभीर और जटिल है तथा इससे संक्रमण के और फैलने का खतरा है।

कोविड-19 के मरीजों में नहीं दिखाई दे रहे हैं कोई लक्षण

इस महामारी को रोकने के लिए जिलिन महामारी रोकथाम एवं नियंत्रण समूह ने जिलिन के शहरी इलाके में रोकथाम संबंधी कदमों को लागू करने का फैसला किया है।’’ एनएचसी ने बताया कि 712 लोगों में बीमारी के लक्षण दिखाई नहीं दिए। इनमें हुबेई प्रांत और उसकी राजधानी वुहान में 574 मामले शामिल हैं।

वुहान में स्थानीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि बुधवार को कोरोना वायरस के किसी नए मामले की पुष्टि नहीं हुई। इस बीच, वुहान ने अपनी 1.1 करोड़ की आबादी की जांच कराने का व्यापक अभियान बुधवार को शुरू कर दिया। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना