लाइव न्यूज़ :

हुवावै अधिकारी का अमेरिका के साथ समझौता होने के बाद चीन ने कनाडाई नागरिक रिहा किए

By भाषा | Updated: September 25, 2021 12:13 IST

Open in App

टोरंटो, 25 सितंबर (एपी) चीन में जासूसी के आरोपों पर जेल में बंद दो कनाडाई नागरिकों को रिहा कर दिया गया है और वे स्वदेश आने के लिए रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने यह एलान किया।

यह एलान तब किया गया है जब कुछ घंटों पहले चीन की संचार क्षेत्र की बड़ी कंपनी हुवावै की एक शीर्ष कार्यकारी अधिकारी का अमेरिका के न्याय विभाग के साथ एक समझौता हुआ और उनके तहत उन पर लगे आपराधिक आरोपों का समाधान निकाल लिया गया है।

कनाडाई नागरिक माइकल कोवरिग और माइकल स्पैवर को दिसंबर 2018 में चीन में उस समय गिरफ्तार कर लिया गया था जब इससे पहले कनाडा ने हुवावै की मुख्य वित्तीय अधिकारी और कंपनी के संस्थापक की बेटी मेंग वानझोउ को अमेरिका के प्रत्यर्पण के अनुरोध पर गिरफ्तार कर लिया था। कई देशों ने चीन के कदम को ‘‘बंधक बनाने की राजनीति’’ करार दिया था।

मेंग के साथ हुए समझौते के तहत न्याय विभाग अगले साल के अंत तक उनके खिलाफ लगाए धोखाधड़ी के आरोप खारिज करेगा और इसके बदले में मेंग ने यह स्वीकार किया है कि उनकी कंपनी ने ईरान में व्यापारिक सौदों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया।

मेंग के विमान के कनाडा से चीन के लिए रवाना होने के करीब एक घंटे बाद ट्रुडो ने शुक्रवार रात को एक संवाददाता सम्मेलन बुलाया।

मेंग के साथ समझौते से अमेरिका, चीन और कनाडा के बीच वर्षों से चल रहा विवाद खत्म हो गया है। मेंग को दिसंबर 2018 में वैंकूवर हवाईअड्डे पर गिरफ्तार किया गया था।

यह समझौता तब हुआ है अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और चीन के उनके समकक्ष शी चिनफिंग ने दोनों देशों के बीच तनाव कम करने का आह्वन किया। बाइडन ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा कि उनका ‘‘नया शीत युद्ध’’ शुरू करने का कोई इरादा नहीं है जबकि शी ने विश्व नेताओं से कहा कि देशों के बीच विवादों को ‘‘संवाद और सहयोग के जरिए हल किए जाने की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्व अधिक खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की