लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह पर सैन्यीकरण की खबरों को चीन ने किया खारिज, दिया ये बयान

By भाषा | Updated: April 23, 2018 18:11 IST

चीनी राजदूत ने कहा कि श्रीलंका के साथ दोस्ताना एवं व्यावहारिक सहयोग के पीछे चीन का कोई सैन्य मकसद नहीं है।

Open in App

कोलंबो , 23 अप्रैल। चीन ने आज उन खबरों को ‘‘आधारहीन’’ बताते हुए खारिज कर दिया कि वह दक्षिणी श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह का सैन्यीकरण करेगा और कहा कि यह प्रतिष्ठान आर्थिक विकास के लिए श्रीलंका के साथ किए जा रहे चीन के ‘‘व्यावहारिक सहयोग’’ का हिस्सा है। 

यहां के चीनी दूतावास द्वारा जारी की गयी एक विज्ञप्ति के अनुसार श्रीलंका में चीन के राजदूत चेंग शुयुआन हाल में प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे से मिले थे और इस दौरान उन्होंने एक बार फिर इस बात की पुष्टि की कि चीन आर्थिक वैश्वीकरण को दृढ़ता से बरकरार रखता है एवं उसका समर्थन करता है और श्रीलंका के साथ अपने संबंधों को काफी महत्व देता है। 

विज्ञप्ति के अनुसार , ‘‘हंबनटोटा बंरगाह के चीन द्वारा तथाकथित सैन्यीकरण के संबंध में हाल में जतायी गयी आधारहीन शंका को लेकर राजदूत ने कहा कि श्रीलंका के साथ दोस्ताना एवं व्यावहारिक सहयोग के पीछे चीन का कोई सैन्य मकसद नहीं है।’’ 

स्थानीय विश्लेषकों के मुताबिक ऐसा लगता है कि इस टिप्पणी का उद्देश्य हिंद महासागर के संदर्भ में पड़ोसी देश श्रीलंका में चीन की योजनाओं को लेकर भारत द्वारा जतायी गयी चिंताएं दूर करना है। 

विज्ञप्ति के अनुसार चेंग ने कहा , ‘‘चीन श्रीलंका के आतंरिक मामलों में कभी भी दखल नहीं देता और वह परस्पर सम्मान , निष्पक्षता एवं न्याय , दोनों देशों के लिए फायदेमंद स्थिति के हिसाब से नये तरह के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए श्रीलंका के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को आगे बढ़ाने के लिए श्रीलंकाई पक्ष के साथ काम करने को तैयार है।’’ 

टॅग्स :चीनश्री लंका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला