चीन ने प्रतिबंध हटाने की यूरोपीय संसद की मांग खारिज की

By भाषा | Updated: May 21, 2021 19:30 IST2021-05-21T19:30:54+5:302021-05-21T19:30:54+5:30

China rejected the European Parliament's demand to lift the ban | चीन ने प्रतिबंध हटाने की यूरोपीय संसद की मांग खारिज की

चीन ने प्रतिबंध हटाने की यूरोपीय संसद की मांग खारिज की

बीजिंग, 21 मई (एपी) चीन ने यूरोपीय संघ (ईयू) के विधायकों के खिलाफ प्रतिबंध हटाने की यूरोपीय संसद की मांग को शुक्रवार को खारिज कर दिया। यूरोपीय संघ चाहता है दोनों पक्षों के बीच हुए व्यापार समझौते को बचाने के लिए ये प्रतिबंध हटाए जाएं।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा ने कहा कि प्रतिबंध उचित हैं और यूरोपीय पक्ष से चीन के आंतरिक मामलों में दखल देना बंद करने और अपना टकराव वाला रुख त्यागने की मांग की।

झाओ ने दैनिक बीफ्रिंग में कहा, “ ईयू द्वारा लगाए गए अकारण प्रतिबंधों से चीन-ईयू के रिश्तो में मुश्किलें आई हैं। चीन यह नहीं देखना चाहता है और इसकी जिम्मेदारी चीनी पक्ष पर नहीं है।”

यूरोपीय संसद ने बृहस्पतिवार को चीन को चेतावनी दी थी कि वह लंबे समय से प्रतीक्षित व्यापार निवेश सौदे की पुष्टि नहीं करेगा जब तक कि यूरोपीय संघ के विधायकों के खिलाफ प्रतिबंध लागू रहेंगे।

ईयू, ब्रिटेन, कनाडा और अमेरिका ने पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र में मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर चीन के अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए थे जिसके बाद चीन ने उक्त प्रतिबंध लगा दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: China rejected the European Parliament's demand to lift the ban

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे