लाइव न्यूज़ :

चीन ने कोरोना वायरस मामलों के बाद ग्वांगदोंग में यात्रा प्रतिबंध पुन: लागू किए

By भाषा | Updated: May 31, 2021 11:52 IST

Open in App

बीजिंग, 31 मई (एपी) चीन ने दक्षिणी प्रांत ग्वांगदोंग में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को यात्रा प्रतिबंध फिर से लागू कर दिए।

चीनी प्राधिकारियों ने घोषणा की कि ग्वांगदोंग से जाने वाले लोगों के लिए कोरोना वायरस संबंधी जांच कराना अनिवार्य होगा।

हांगकांग की सीमा से सटे ग्वांगदोग में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 20 नए मामले सामने आए हैं और ये लोग घरेलू स्तर पर ही संक्रमित हुए हैं। ग्वांगदोंग में संक्रमण के नए मामले दुनिया के अन्य देशों की तुलना में कम हैं, लेकिन इन मामलों ने चीनी प्राधिकारियों को सचेत कर दिया था, जिन्हें लगा था कि बीमारी अब काबू में है।

प्रांतीय सरकार ने घोषणा की कि विमान, ट्रेन, बस या निजी कार से सोमवार रात 10 बजे के बाद ग्वांगदोंग से जाने वाले लोगों को पिछले 72 घंटे में कराई गई जांच की रिपोर्ट दिखानी होगी। उसने कहा कि मुख्य सड़कों पर ट्रक चालकों के लिए जांच केंद्र बनाए जाएंगे।

इस बीच, ग्वांगझोउ ने 21 मई को स्थानीय स्तर पर संक्रमण के मामले सामने आने के बाद सामूहिक जांच कराने के आदेश दिए। सरकार ने बताया कि पिछले बुधवार से सात लाख लोगों की जांच की जा चुकी है।

देश में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने मार्च में संक्रमण के काबू में होने की घोषणा की थी, जिसके बाद प्रतिबंधों में ढील दी गई थी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मुख्यभूमि में संक्रमण के 91,099 मामले सामने आए हैं और 4,636 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला