लाइव न्यूज़ :

चीन अपने अंतरिक्ष स्टेशन के लिए तीन अंतरिक्ष यात्री भेजने को तैयार

By भाषा | Updated: June 16, 2021 19:23 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 16 जून चीन बृहस्पतिवार को अपने निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन में तीन महीने के लिए पहले तीन अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने के लिए तैयार है। यह अंतरिक्ष स्टेशन आकाश से चीन के लिए दुनिया पर नजर रखेगा और पुराने होते अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से प्रतिद्वंद्विता करेगा।

‘चाइना मैन्ड स्पेस एजेंसी’ (सीएमएसए) के निदेशक के सहायक जि किमिंग ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अंतरिक्ष यान ‘शेनझोउ-12’ का जियुक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से प्रक्षेपण किया जाएगा और यह तीन यात्रियों ... निए हैशेंग, लियु बोमिंग और तांग होंग्बो को चीन के अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए अंतरिक्ष में लेकर जाएगा।

अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के दौरान यह अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर जाने वाला पहला चीनी मिशन होगा।

देश की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के अगले महीने 100वें वर्ष पर समारोह के मद्देनजर यह मिशन शुरू किया जा रहा है।

शेनझोउ-12 में जाने वाले अंतरिक्ष यात्री कोर मॉड्यूल में तैनात होंगे और तीन महीने तक कक्षा में रहेंगे। इस यान को लॉन्ग मार्च-2एफ रॉकेट से प्रक्षेपित किया जाएगा। चीनी अंतरिक्ष स्टेशन के अगले साल तक तैयार होने की संभावना है।

चाइना मैन्ड स्पेस इंजीनियरिंग ऑफिस के निदेशक यांग लिवेई ने कहा कि अंतरिक्ष यात्री तीन महीने तक अंतरिक्ष में रहेंगे और इस दौरान वे मरम्मत एवं देखरेख जैसे काम करेंगे।

यह अंतरिक्ष स्टेशन आकाश से चीन के लिए दुनिया पर नजर रखेगा और पुराने होते अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से प्रतिद्वंद्विता करेगा। आईएसएस नासा (अमेरिका), रोस्कोमोस (रूस), जाक्सा (जापान), ईएसए (यूरोप) और सीएसए (कनाडा) की परियोजना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला