लाइव न्यूज़ :

चीन ने नौसैन्य शक्ति को लेकर की गई जर्मन नौसेना प्रमुख की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की

By भाषा | Updated: December 23, 2021 20:19 IST

Open in App

(के. जे. एम. वर्मा)

बीजिंग, 23 दिसंबर चीन ने बृहस्पतिवार को जर्मन नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल के-अचिम शॉनबैक की उस टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की जिसमें कहा गया था कि बीजिंग की नौसैन्य शक्ति का निर्माण चिंता का कारण है क्योंकि वह हर चार साल में पूरी फ्रांसीसी नौसेना के बराबर अपनी नौसेना का आकार बढ़ा रहा है।

चीन ने इस टिप्पणी पर कहा कि इस तरह की चिंताएं गलत हैं।

शॉनबैक ने बुधवार को सिंगापुर में कहा था कि चीन की बढ़ती नौसैनिक शक्ति ‘‘विस्फोटक’’ है और चिंता का विषय है। उन्होंने चीन से अंतरराष्ट्रीय नियम-आधारित आदेश का पालन करने का आग्रह किया था।

उन्होंने कहा था कि चीन हर चार साल में पूरी फ्रांसीसी नौसेना के बराबर अपनी नौसेना का आकार बढ़ा रहा है।

चीन दक्षिण चीन सागर के अधिकांश हिस्से पर अपना दावा करता है। अन्य दावेदारों में वियतनाम, फिलीपींस, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान शामिल हैं।

शॉनबैक की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने यहां मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि इस तरह की चिंताओं की कोई आवश्यकता है।’’ उन्होंने दावा किया कि चीन विश्व शांति का निर्माता है।

उन्होंने कहा, ‘‘चीन अपने वैध राष्ट्रीय सुरक्षा हितों की रक्षा के लिए अपनी सैन्य क्षमता विकसित कर रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी देश जब तक चीन की संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता को खतरे में डालने या नुकसान पहुंचाने का कोई इरादा नहीं रखता है, उसे चीन के राष्ट्रीय रक्षा बलों से कभी भी खतरा नहीं होगा।’’

चीनी नौसेना को वर्तमान में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली नौसेना के रूप में माना जाता है, जिसमें मासिक आधार पर नए जहाजों को बेड़े में शामिल किया जाता है।

राष्ट्रपति शी. चिनफिंग द्वारा समर्थित एक नए सैन्य सिद्धांत के तहत चीनी सेना ने अपने वैश्विक प्रभाव को बढ़ाने के लिए अपनी नौसेना और वायु सेना का कई गुना विस्तार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला