लाइव न्यूज़ :

चीन ने भारत, ऑस्ट्रेलिया व जापान के व्यापार मंत्रियों की मुलाकात पर तीखी प्रतिक्रिया जतायी

By भाषा | Updated: April 28, 2021 19:38 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, 28 अप्रैल चीन ने आपूर्ति श्रृंखला में लचीलापन पहल (एससीआरआई) शुरू करने के लिए भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों की त्रिपक्षीय पहल पर बुधवार को तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि औद्योगिक श्रृंखलाओं का स्थानांतरण आर्थिक कानूनों के खिलाफ है और इससे वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाएं बाधित होती हैं।

एससीआरआई का मकसद भारत- प्रशांत क्षेत्र में आपूर्ति श्रृंखला में लचीलेपन को बढ़ाना और क्षेत्र में आपूर्ति का भरोसेमंद स्रोत विकसित करने के साथ ही निवेश को भी आकर्षित करना है। आस्ट्रेलिया के व्यापार, पर्यटन और निवेश मंत्री डान तेहन, भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और जापान के आर्थिक, व्यापार और उद्योग मंत्री काजीयामा हीरोशी ने डिजिटल तरीके से इस पहल की शुरूआत की।

तीन मंत्रियों की बैठक और एससीआरआई शुरू किए जाने के बारे में पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने यहां प्रेस वार्ता में कहा कि वैश्विक औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखलाओं का निर्माण और विकास बाजार आधारित नियमों और उद्यमियों की पसंद का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि औद्योगिक श्रृंखलाओं की ऊपरी और निचली पहुंच ऐसा संबंध है जो सहकारी है और इसमें सभी पक्षों को फायदा होता है। उन्होंने कहा कि यह किसी एक पक्ष से दूसरे पक्ष को कोई उपहार नहीं है।

लिजियान ने दावा किया कि औद्योगिक श्रृंखलाएं बदलना आर्थिक कानूनों और तथ्यों के खिलाफ है। इससे विभिन्न देशों के सामने आने वाली समस्याओं को सुलझाने में मदद नहीं मिलेगी और वैश्विक औद्योगिक आपूर्ति श्रृंखलाएं बाधित होंगी जो वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिरता और सुधार के लिए अनुकूल नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना