लाइव न्यूज़ :

चीन ने विश्व को कोविड रोधी टीके की दो अरब खुराक देने का वादा किया

By भाषा | Updated: August 6, 2021 12:39 IST

Open in App

ताइपे, छह अगस्त (एपी) चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस साल विश्व को चीन के कोविड रोधी टीकों की दो अरब खुराक उपलब्ध कराने का वादा किया है। यह वृद्धि जो कोविड-19 टीकों के सबसे बड़े वैश्विक निर्यातक के रूप में देश के प्रयासों में इजाफा करेगी।

सरकारी मीडिया ने बुधवार को बताया कि चिनफिंग ने यह घोषणा कोविड-19 टीका सहयोग पर अंतरराष्ट्रीय फोरम में की जिसका आयोजन चीन ने डिजिटल माध्यम से किया।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक इन आंकड़ों में संभवत: वे 77 करोड़ खुराकें भी शामिल होंगी जिन्हें चीन पहले ही पिछले साल सितंबर से दान या निर्यात कर चुका है। चीन के अधिकतर टीकों का द्विपक्षीय सौदों के तहत निर्यात किया गया है। यह स्पष्ट नहीं है कि इस आंकड़े में कोवैक्स सुविधा के साथ हुए समझौते भी शामिल हैं, जहां दो चीनी वैक्सीन निर्माता 55 करोड़ खुराक तक प्रदान करेंगे।

आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि चिनफिंग ने इसके साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन समर्थित कोवैक्स पहल के लिए 10 करोड़ डॉलर का दान देने की भी पेशकश की। कोवैक्स का लक्ष्य कम और मध्यम आय वाले देशों को टीका वितरित करना है।

करोड़ों चीनी टीके दुनिया भर के कई देशों में लोगों को लगाए जा चुके हैं क्योंकि कई देश कोई भी टीका पाने के लिए तैयार थे। इनमें से अधिकतर का उत्पादन सिनोफार्म और सिनोवैक ने किया है।

टीकों को लेकर सवाल एवं चिंताएं भी खड़ी हुई हैं, खासकर बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरूप के प्रसार और कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ने के बाद।

चीन पर टीकों का इस्तेमाल कूटनीतिक सौदों में लाभ लेने के लिए करने का आरोप लगता रहा है।

जापान ने भी क्षेत्र में अपना दान बढ़ाया है और कोवैक्स तथा अन्य माध्यमों से तीन करोड़ खुराकें देने का वादा किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें