लाइव न्यूज़ :

चीन ने वीजा या रेसीडेंट परमिट वाले भारतीयों के प्रवेश पर रोक लगाई, कोरोना वायरस के चलते लिया फैसला

By स्वाति सिंह | Updated: November 5, 2020 21:00 IST

हुबेई स्वास्थ्य आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, उस उड़ान के यात्रियों की जांच के बाद चार लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई और 19 ऐसे लोग संक्रमित पाए गए, जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं थे।

Open in App
ठळक मुद्देचीन ने वीजा या रेसीडेंट परमिट वाले भारतीयों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। भारत में चीन के एंबेसी ने इसकी जानकारी दी।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के मद्देनजर चीन ने को देखते हुए वीजा या रेसीडेंट परमिट वाले भारतीयों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। भारत में चीन के एंबेसी ने इसकी जानकारी दी। बता दें कि वंदे भारत मिशन (वीबीएम) के तहत गत 30 अक्टूबर को नई दिल्ली से वुहान गए 19 भारतीय यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा था कि हुबेई स्वास्थ्य आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, उस उड़ान के यात्रियों की जांच के बाद चार लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई और 19 ऐसे लोग संक्रमित पाए गए, जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं थे। वहीं, एअर इंडिया का कहना है कि दिल्ली से वुहान जाने के लिए विमान में सवार होने वाले सभी यात्रियों के पास पंजीकृत प्रयोगशालाओं की रिपोर्ट थी, जिसमें उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि की गई थी।

चीन ने इसी तरह का ऐलान ब्रिटेन, बेल्जियम और फिलिपीन्स देशों से आने वाले हवाई यात्रियों के लिए भी किया है। वहीं, अमेरिका, फ्रांस और जर्मनी से आने वाले यात्रियों से उनके हेल्थ टेस्ट रिपोर्ट्स मांगी गई हैं। चीन ने यह कदम दुनियाभर में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों के चलते उठाया है। बीजिंग का यह आदेश उसके 28 सितंबर के आदेश के उल्ट है। उस आदेश में चीन ने वैध निवास परमिट वाले सभी विदेशियों को प्रवेश की अनुमति दी थी। चीन ने कोरोना वायरस महामारी के चलते मार्च अंत में विदेशी यात्रियों की अपने देश में एंट्री पर रोक लगा दी थी। वहीं, भारत और चीन वंदे भारत मिशन के तहत कुछ फ्लाइट्स का संचालन कर रहे थे।

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते