लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Cases:राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा, कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई चीन की बड़ी रणनीतिक उपलब्धि

By भाषा | Updated: April 30, 2020 21:58 IST

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को चीन की एक बड़ी रणनीतिक उपलब्धि हासिल की है। बुधवार को देश में कोरोना वायरस के केवल चार नए मामले सामने आए जिससे महामारी के रोगियों की कुल संख्या 82,862 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को चीन की एक बड़ी रणनीतिक उपलब्धि करार दिया है। कोविड-19 से निपटने में अपने खराब प्रदर्शन से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

बीजिंग: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को चीन की एक बड़ी रणनीतिक उपलब्धि करार दिया है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बृहस्पतिवार को कहा कि बुधवार को देश में कोरोना वायरस के केवल चार नए मामले सामने आए जिसके बाद महामारी के रोगियों की कुल संख्या 82,862 हो गई है।

मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। कोरोना वायरस चीन में 4,633 लोगों की जान ले चुका है। चिनफिंग ने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) की उच्चाधिकार प्राप्त केंद्रीय समिति की बैठक में कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के चीन के अभूतपूर्व प्रयासों के चलते हुबेई प्रांत और इसकी राजधानी वुहान की रक्षा करने की लड़ाई के निर्णायक परिणाम आए। सरकार संचालित शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने चिनफिंग के हवाले से कहा कि महामारी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी लड़ाई से बड़ी रणनीतिक उपलब्धि हासिल हुई है।

शी जिनपिंग ने कहा कि वुहान सहित हुबेई को सामुदायिक स्तर के महामारी नियंत्रण कदमों को मजबूत करने का काम जारी रखना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे रूस की सीमा से लगते हीलोंगजियांग प्रांत में कोरोना वायरस के मामलों को रोकने के लिए प्रयास करें जहां रूसी शहरों से लौट रहे चीनी लोग बड़ी संख्या में संक्रमित पाए गए हैं। खबर में कहा गया कि बैठक में काम और कारोबार, खासकर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को फिर से शुरू करने तथा ऑटो विनिर्माण, इलेक्ट्रॉनिक सूचना और जैव औषधि क्षेत्र को मजबूती देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

जिनपिंग ने कहा कि कोविड-19 महामारी का विदेशों में कहर जारी है और वहां से संक्रमण आने तथा देश में बीमारी के फिर से उभार को रोकने पर जोर दिए जाने की आवश्यकता है। खबर में कहा गया कि जिनपिंग ने कड़े प्रयासों से अर्जित उपलब्धियों को बरकरार रखने के लिए महामारी नियंत्रण कदमों में कोई ढिलाई न बरतने की आवश्यकता पर बल दिया। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, बुधवार को सामने आए कोविड-19 के चार नए मामले विदेशों से आए लोगों से जुड़े हैं।

इसने कहा कि विदेशों से आए लोगों से जुड़े महामारी के मामलों की संख्या बढ़कर 1,664 हो गई है। इनमें से 13 लोगों की हालत गंभीर है। सीपीसी की केंद्रीय समिति की बैठक ऐसे समय हुई है जब कोरोना वायरस की उत्पत्ति के स्रोत का पता लगाने के लिए अंतरराष्ट्रीय जांच का दबाव बढ़ रहा है और ये आरोप भी लग रहे हैं कि नया कोरोना वायरस वुहान विषाणु विज्ञान संस्थान से फैला है।

उधर, चीन के विदेश मंत्रालय ने आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस आरोप को खारिज किया कि बीजिंग चाहता है कि अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में वह हार जाएं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने यहां मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि अमेरिका की सरकार दूसरों पर दोष मढ़ने और कोविड-19 से निपटने में अपने खराब प्रदर्शन से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

 

 

टॅग्स :चीनकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडियाशी जिनपिंगअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल