लाइव न्यूज़ :

चीन महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सख्त कानून पारित करने की तैयारी में

By भाषा | Updated: December 22, 2021 19:13 IST

Open in App

(के.जे.एम वर्मा)

बीजिंग, 22 दिसंबर घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न और ‘मीटू’ आंदोलन के दमन के बढ़ते मामलों के बीच चीन हर स्तर पर महिलाओं के खिलाफ भेदभाव को खत्म करने तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एक नया सख्त कानून पारित करने की तैयारी कर रहा है।

‘महिलाओं के अधिकारों और हितों के संरक्षण पर कानून’ का मसौदा संशोधन सोमवार को चीन की शीर्ष विधायिका नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) की स्थायी समिति को प्रथम अध्ययन करने के लिए सौंपा गया।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार, यह कदम इस कानून में एक बड़ा संशोधन करने के लिए उठाया गया है, जिसे लगभग 30 साल पहले लागू किया गया था।

एनपीसी से जल्द ही मसौदा विधेयक पारित होने की उम्मीद है। मसौदा विधेयक महिलाओं के खिलाफ अंधविश्वास जैसी प्रथाओं को रोकता है और नियोक्ताओं को अपने मौजूदा महिला कानून में प्रस्तावित परिवर्तनों के तहत महिला आवेदकों से उनकी वैवाहिक या गर्भावस्था की स्थिति के बारे में पूछने से प्रतिबंधित करता है।

‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार मसौदा विधेयक पारिवारिक जीवन में पति और पत्नी दोनों के संयुक्त कर्तव्यों को भी स्पष्ट करता है। महिलाओं को तलाक के समय पति से आर्थिक मदद दिये जाने का अनुरोध करने का अधिकार होगा, बशर्ते कि पत्नी बच्चे के पालन-पोषण, बुजुर्गों की देखभाल करने और काम में पति की सहायता करने में अधिक कर्तव्य निभा रही हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना