लाइव न्यूज़ :

चीन ने ताइवान के निकट जलक्षेत्र में विमान वाहक पोत के साथ अभ्यास किया

By भाषा | Updated: April 6, 2021 11:42 IST

Open in App

बीजिंग, छह अप्रैल (एपी) ताइवान पर अपना दावा करने का स्पष्ट संकेत देते हुए चीन स्वशासित द्वीप के निकट एक विमान वाहक युद्धक बेड़े के साथ नौसैन्य अभ्यास कर रहा है।

चीन की नौसेना ने बताया कि इस अभ्यास का लक्ष्य चीनी संप्रभुता की रक्षा करना है।

नौसेना ने कहा कि विमान वाहक पोत लियाओनिंग की संलिप्तता वाला यह अभ्यास नियमित है और यह एक वार्षिक आधार पर निर्धारित कार्यक्रम के तहत किया गया है। चीन अपने युद्धक विमानों से द्वीप के हवाई क्षेत्र में नियमित रूप से घुसपैठ करने और अभ्यासों के माध्यम से द्वीप पर कब्जा करने का खतरा लगातार बढ़ा रहा है।

नौसेना ने सोमवार देर रात जारी बयान में यह नहीं बताया कि यह अभ्यास कब शुरू हुआ और यह कब तक चलेगा, लेकिन उसने बताया कि भविष्य में इस प्रकार के और अभ्यास होंगे।

उसने कहा कि इस नौसेना अभ्यास का लक्ष्य ‘‘राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा एवं विकास संबंधी हितों की रक्षा करने की क्षमता बढ़ाना है’’। ऐसा माना जाता है कि चीन ताइवान की लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार के लिए इन शब्दों का इस्तेमाल करता है। ताइवान सरकार ने चीन की इस मांग को मानने से इनकार कर दिया है कि वह द्वीप को चीनी क्षेत्र का हिस्सा माने।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात