लाइव न्यूज़ :

हांगकांग की नेता कैरी लेम को हटाने की योजना बना रहा चीन

By भाषा | Updated: October 23, 2019 14:17 IST

प्रदर्शनकारियों को “दंगाई’’ कह कर उसने हिंसा का विरोध भी किया है। लेकिन फाइनेंशियल टाइम्स की खबर के मुताबिक चीन की सरकार अब लेम के स्थान पर एक अंतरिम मुख्य कार्यकारी को नियुक्त करने की योजना बना रही है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन हांगकांग की संकट में घिरीं मुख्य कार्यकारी कैरी लेम को हटाने संबंधी योजना बना रहा है। चीन समर्थक नेता को अर्ध स्वायत्त शहर में प्रदर्शनकारियों से लगातार आलोचना झेलनी पड़ी है।

चीन हांगकांग की संकट में घिरीं मुख्य कार्यकारी कैरी लेम को हटाने संबंधी योजना बना रहा है। फाइनेंशियल टाइम्स ने बुधवार को यह खबर दी। हांगकांग में लोकतंत्र स्थापित करने के पक्ष में पिछले करीब पांच महीने से विरोध हो रहे हैं। 

चीन समर्थक नेता को अर्ध स्वायत्त शहर में प्रदर्शनकारियों से लगातार आलोचना झेलनी पड़ी है। अब तक चीन की केंद्र सरकार लेम और हांगकांग पुलिस को अपना समर्थन देती आई है। प्रदर्शनकारियों को “दंगाई’’ कह कर उसने हिंसा का विरोध भी किया है। लेकिन फाइनेंशियल टाइम्स की खबर के मुताबिक चीन की सरकार अब लेम के स्थान पर एक अंतरिम मुख्य कार्यकारी को नियुक्त करने की योजना बना रही है। खबर में अनाम सूत्रों का हवाला दिया गया है जो इस योजना से अवगत हैं। 

हालांकि सूत्रों ने अखबार को बताया कि यह योजना शहर में स्थिति को पहले स्थिर बनाए जाने पर निर्भर करेगी ताकि बीजिंग हिंसा के सामने घुटने टेकता हुआ न प्रतीत हो। लेम के कार्यालय ने खबर पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। हांगकांग में पिछले 20 हफ्तों से विरोध प्रदर्शन जारी हैं । इसका कोई राजनीतिक हल फिलहाल नहीं दिख रहा है तथा हिंसक झड़पें हर महीने बढ़ ही रही हैं। 

टॅग्स :चीनहॉन्ग कॉन्ग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा