लाइव न्यूज़ :

चीन: किंडरगार्टन में घुस शख्स ने किया रसायन से हमला, 51 बच्चे झुलसे

By भाषा | Updated: November 12, 2019 19:02 IST

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ने अधिकारियों के माध्यम से बताया कि घटना सोमवार को कैयुआन शहर में हुई जब कोंग उपनाम वाला 23 वर्षीय व्यक्ति किंडरगार्टन पहुंच गया और उसने छात्रों पर कास्टिक सोडा (सोडियम हायड्रोक्साइड) रसायन छिड़क दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत में एक किंडरगार्टन स्कूल में जबरन घुसकर एक व्यक्ति ने छात्रों पर हानिकारक रसायन से हमला।घटना में 51 बच्चों सहित कम से कम 54 लोग जल गए।

दक्षिण पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत में एक किंडरगार्टन स्कूल में जबरन घुसकर एक व्यक्ति ने छात्रों पर हानिकारक रसायन से हमला किया जिसके कारण 51 बच्चों सहित कम से कम 54 लोग जल गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ने अधिकारियों के माध्यम से बताया कि घटना सोमवार को कैयुआन शहर में हुई जब कोंग उपनाम वाला 23 वर्षीय व्यक्ति किंडरगार्टन पहुंच गया और उसने छात्रों पर कास्टिक सोडा (सोडियम हायड्रोक्साइड) रसायन छिड़क दिया।

इस हमले में तीन अध्यापक और 51 बच्चे झुलस गए जिन्हें उपचार के लिए कैयुआन के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने कैयुआन म्युनिसिपल सरकार के हवाले से यह जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया कि दो बच्चों की हालत गंभीर है।

रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय समयानुसार शाम 3.35 बजे व्यक्ति डोंगचेंग किंडरगार्टन में दीवार फांद कर पहुंच गया और बच्चों पर सोडियम हाइड्रोक्साइड छिड़ककर हमला किया।

पुलिस ने कहा कि हमलावर को घटना के चालीस मिनट बाद हिरासत में ले लिया गया। रिपोर्ट में कहा गया कि आरंभिक जांच में यह पाया गया है कि हमलावर व्यक्ति समाज से बदला लेना चाहता था। इस घटना की आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :चीनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा