लाइव न्यूज़ :

बाढ़ और भारी बारिश के बाद तूफान ‘हिगोस’ से परेशान चीन के लोग, 25 अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान, 200 से ज्यादा लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 19, 2020 21:53 IST

लोग यहां बाढ़, भूस्खलन और असमान्य मौसमी बारिश और तूफान से एक साथ त्रस्त हैं। आधिकारिक पीपल्स डेली अखबार के अनुसार यूनान प्रांत में भूस्खलन से दो घरों के नष्ट होने के बाद पांच लोग लापता हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचीन में पिछले सप्ताह अधिकारियों ने बताया था कि बाढ़ की वजह से 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है या लापता हैं।25 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य का संपत्ति का नुकसान हुआ है। तूफान हिगोस झुहाई शहर के तट पर पहुंचने से पहले हांगकांग में दस्तक दे चुका था।चीनी मीडिया में आई खबरों के अनुसार 65,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

बीजिंगः चीन में लोग पहले से ही बाढ़ संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं और अब दक्षिण तट पर तूफान ‘हिगोस’ ने बुधवार को दस्तक देकर उनकी मुसीबतों में इजाफा कर दिया है।

इसके साथ ही लोग यहां बाढ़, भूस्खलन और असमान्य मौसमी बारिश और तूफान से एक साथ त्रस्त हैं। आधिकारिक पीपल्स डेली अखबार के अनुसार यूनान प्रांत में भूस्खलन से दो घरों के नष्ट होने के बाद पांच लोग लापता हैं। मीडिया में आई खबरों के अनुसार सिचुआन प्रांत में यिबीन शहर में एक चौराहे पर खड़े 21 वाहन सड़क टूटने के बाद बनी खड्ड में गिर पड़े। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

चीन में पिछले सप्ताह अधिकारियों ने बताया था कि बाढ़ की वजह से 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है या लापता हैं। वहीं 25 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य का संपत्ति का नुकसान हुआ है। तूफान हिगोस झुहाई शहर के तट पर पहुंचने से पहले हांगकांग में दस्तक दे चुका था। यह शहर गुआंग्डोंग प्रांत में है। हालांकि यह कमजोर होकर पड़ोसी गुआंगशी क्षेत्र में पहुंचा। चीनी मीडिया में आई खबरों के अनुसार 65,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

स्कूलों को बंद कर दिया गया है और प्रभावित तट के पास से मछली पकड़ने वाली कई नौकाएं बंदरगाह लौट आईं हैं। एक बिजली कम्पनी ने बताया कि पेड़ों के तारों पर गिरने से मंगलवार रात को गुआंग्डोंग प्रांत के मैंज़होउ में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।

खबरों के अनुसार सिचुआन प्रांत में बाढ़ का कहर कम होता दिख रहा है। यहां बुधवार सुबह में आपात स्तर को कम किया गया और पानी घटने के बाद भगवान बुद्ध की प्रसिद्ध प्रतिमा की ऊंगलियां दिखने लगीं। पिछले कम से कम 70 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है जब 71 मीटर लंबी लेशान बुद्ध प्रतिमा के पैर तक बाढ़ का पानी पहुंच गया। इस प्रतिमा का निर्माण आठवीं शताब्दी में हआ था।

टॅग्स :चीनबाढ़चक्रवाती तूफानशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला