चीन ने कोविड-19 की उत्पत्ति से संबंधित जांच निष्कर्ष को रेखांकित किया

By भाषा | Updated: March 26, 2021 20:04 IST2021-03-26T20:04:21+5:302021-03-26T20:04:21+5:30

China outlines investigation findings related to genesis of Kovid-19 | चीन ने कोविड-19 की उत्पत्ति से संबंधित जांच निष्कर्ष को रेखांकित किया

चीन ने कोविड-19 की उत्पत्ति से संबंधित जांच निष्कर्ष को रेखांकित किया

बीजिंग, 26 मार्च (एपी) चीन के अधिकारियों ने कोविड-19 की उत्पत्ति से संबंधित विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की बहुप्रतीक्षित रिपोर्ट जारी होने से पहले शुक्रवार को राजनयिकों को इस संबंध में चल रहे एक शोध के बारे में जानकारी दी।

इसे डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट आने से पहले चीन द्वारा सफाई पेश किये जाने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। महामारी की उत्पत्ति राजनयिक विवाद की वजह बना हुआ है। अमेरिका तथा अन्य देशों ने चीन के प्रभाव तथा जांच की स्वतंत्रता पर सवाल उठाए हैं जबकि कम्युनिस्ट देश का आरोप है कि वैज्ञानिक शोध का राजनीतिकरण किया जा रहा है।

विदेश मंत्रालय के अधिकारी यांग ताओ ने कहा, ''हमारा उद्देश्य खुलापन और पारदर्शिता दर्शाना है। चीन ने पारदर्शी तरीके से महामारी से जंग लड़ी है और कुछ भी छिपाया नहीं है।''

डब्ल्यूएचओ की अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की टीम ने इस वर्ष की शुरुआत में चीन के वुहान की यात्रा की थी। मध्य चीन के वुहान में ही 2019 के अंत में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। टीम की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: China outlines investigation findings related to genesis of Kovid-19

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे