लाइव न्यूज़ :

चीन ने शिआन में लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया

By भाषा | Updated: December 23, 2021 10:35 IST

Open in App

बीजिंग, 23 दिसंबर (एपी) चीन ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बाद 1.3 करोड़ लोगों की आबादी वाले उत्तरी शहर शिआन में लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया। शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी से कुछ हफ्ते पहले देश में संक्रमण के मामले बढ़ने से चिंता बढ़ गई है।

सरकारी मीडिया ने बताया कि शहर के अधिकारियों ने सभी निवासियों को घर पर रहने का आदेश दिया है, जब तक कि उनका घर से बाहर निकलना जरूरी न हो और विशेष मामलों के अलावा शहर से आने-जाने वाले परिवहन के सभी साधनों को बंद कर दिया गया है।

आदेश में कहा गया है कि प्रत्येक घर के एक व्यक्ति को हर दो दिन में घरेलू जरूरत का सामान खरीदने के लिए बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी। आदेश बुधवार की मध्यरात्रि से प्रभावी हुआ। इसे कब हटाया जाएगा,इस पर कुछ नहीं कहा गया है।

शिआन शांक्सी प्रांत की राजधानी है, यहां बृहस्पतिवार को संक्रमण के स्थानीय प्रसार के 63 मामले सामने आए,जिसके बाद शहर में संक्रमण के मामले बढ़कर 211 हो गए हैं। चीन में शंघाई के पास झेजियांग प्रांत के कई शहरों में भी संक्रमण के मामले बढ़े हैं, हालांकि वहां पाबंदियां बहुत कम हैं।

बीजिंग ने शीतकालीन ओलंपिक खेलों की चार फरवरी से शुरुआत से पहले हाल के दिनों में रोकथाम संबंधी उपायों को और बढ़ाया है। चीन में कोविड-19 के कुल 100,644 मामले सामने आए हैं और संक्रमण से 4636 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला