लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के मामले बढ़ने पर चीन ने वुहान में व्यापक स्तर पर जांच करने का आदेश दिया

By भाषा | Updated: August 3, 2021 16:17 IST

Open in App

बीजिंग, तीन अगस्त (एपी) चीन के अधिकारियों ने वुहान में कोविड-19 के मामले असमान्य रूप से बढ़ने पर शहर में व्यापक स्तर पर जांच करने की मंगलवार को घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि 2019 के अंत में वुहान शहर में ही इस महामारी की उत्पत्ति हुई थी। वुहान में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नये मामले सामने आए, जो एक साल से अधिक समय में वहां स्थानीय स्तर पर सामने आए संक्रमण के नए मामले हैं।

वुहान में महामारी की शुरूआत होने के बाद से चीन ने देश में संक्रमण के प्रसार पर बहुत हद तक नियंत्रण कर लिया था। तब से, जब कभी संक्रमण के नये मामले सामने आए, अधिकारियों ने फौरन लॉकडाउन लागू कर और व्यापक स्तर पर जांच के जरिए महामारी के प्रसार को काबू कर लिया।

कोविड-19 मामलों की मौजूदा संख्या सैकड़ों में है और यह (कोविड-19) पहले की तुलना में कहीं अधिक व्यापक स्तर पर फैला है तथा कई प्रांतों और राजधानी बीजिंग सहित शहरों में पहुंच गया है।

इनमें से कई मामले कोविड-19 के डेल्टा स्वरूप के हैं जो काफी संक्रामक हैं।राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने मंगलवार को कहा कि सोमवार को 90 मामलों की पुष्टि हुई, जिनमें 61 मामले स्थानीय स्तर पर संक्रमण होने के हैं जबकि 29 मामले हाल ही में विदेशों से आए लोगों में हैं।

स्थानीय मामलों में ज्यादातर जियांग्सु प्रांत में है, जहां प्रांतीय राजधानी नानजिंग में हवाईअड्डे पर संक्रमण के मामले सामने आए और यह 105 किमी दूर यांगझोउ शहर तक पहुंच गया।

अधिकारियों ने नानजिंग में पांच और यांगझोउ शहर में 40 नये मामलों की पुष्टि की है। पांच अन्य प्रांत और बीजिंग तथा शंघाई शहर में नये स्थानीय मामले एकल अंक में सामने आए हैं।

इस बीच, सरकार से संबद्ध वैज्ञानिकों ने कहा है कि कोविड-19 का चीनी टीका वायरस के नये स्वरूप के खिलाफ कम प्रभाव क्षमता रखता है, लेकिन फिर भी कुछ सुरक्षा प्रदान करता है। चीन में अभी सिर्फ चीनी टीके ही दिये जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक देश में अब तक 1.6 अरब खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल