लाइव न्यूज़ :

चीन ने तिब्बत में ल्हासा हवाईअड्डे पर नया टर्मिनल शुरू किया

By भाषा | Updated: August 9, 2021 20:06 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, नौ अगस्त तिब्बत की राजधानी ल्हासा स्थित हवाईअड्डे पर चीन ने एक नवनिर्मित विस्तारित टर्मिनल शुरू किया है। इसका लक्ष्य रणनीतिक हिमालयी क्षेत्र में परिवहन संबंधी बुनियादी ढांचे का विस्तार करना तथा इसे दक्षिण एशिया के एक बड़े वैश्विक यातायात केंद्र के रूप में स्थापित करने का है।

सरकार संचालित ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि ल्हासा गोंगर हवाईअड्डे पर नवनिर्मित टर्मिनल-3 विमानों के परिचालन के लिए शनिवार को शुरू कर दिया गया। सुदूर क्षेत्र के बुनियादी ढांचे के विकास में यह महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा जो यात्री और माल परिवहन में मजबूती ला सकता है।

इसमें कहा गया है कि इस हवाईअड्डे की विस्तार परियोजना पर करीब 60.3 करोड़ डॉलर खर्च हुए हैं। इससे क्षेत्र को दक्षिण एशिया का वैश्विक परिवहन केंद्र बनाने में मदद मिलेगी।

तिब्बत में न्यिंगची, शिगेत्से और नागरी सहित पांच हवाईअड्डे हैं। नागरी हवाईअड्डा भारत और नेपाल सीमा के निकट स्थित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा