लाइव न्यूज़ :

चीन ने राजनयिकों और विदेशी पत्रकारों को कोविड-19 रोधी टीका लगवाने की पेशकश की

By भाषा | Updated: March 18, 2021 16:02 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 18 मार्च चीन ने कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत पहली बार बीजिंग में काम करने वाले राजनयिकों और विदेशी पत्रकारों को टीका लगवाने की पेशकश की है।

विदेशी पत्रकारों के लिए बुधवार को टीके के संबंध में जारी नोटिस में बताया गया है कि वे सीनोफार्म की ओर से विकसित टीका लगवा सकते हैं। चीन के राष्ट्रीय चिकित्सा उत्पाद प्रशासन ने कई शर्तों के साथ इस टीके को अनुमति दी है।

यह टीका 18-59 उम्र वर्ग के लोगों को लगाया जा रहा है। भारत समेत अन्य देशों के दूतावासों के राजनयिकों को टीका लगवाने की पेशकश की गई है।

नोटिस में कहा गया है कि स्वयं की इच्छा के आधार पर ही संबंधित अधिकारी टीके लेंगे और उन्हें इसके लिए पहले से ही हामी भरनी होगी। उन्हें इसका खर्चा भी खुद ही उठाना होगा। हालांकि अभी इससे जुड़े शुल्क के बारे में नहीं बताया गया है। नोटिस के साथ ही जारी परामर्श में कहा गया है, ‘‘ प्रयोगों में यह सामने आया है कि यह टीका अपेक्षाकृत सुरक्षित है लेकिन टीका लेने पर बिल्कुल नगण्य प्रतिक्रिया की गारंटी नहीं है।’’

पहली बार नोटिस में चीन के टीके के क्लीनिकल परीक्षण का जिक्र है। इसमें बताया गया है कि अब तक 6.5 करोड़ चीन के लोगों को देश के भीतर टीके लगाए गए हैं। मौजूदा क्लीनिकल परीक्षण के आंकड़ों के अनुसार टीका लेने के बाद खुजली, सूजन, बुखार, सिर में दर्द, डायरिया समेत अन्य विपरीत प्रभाव सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब