लाइव न्यूज़ :

चीन ने ताइवान की रक्षा को लेकर जापान के उप प्रधानमंत्री के बयान पर दर्ज करायी आपत्ति

By भाषा | Updated: July 6, 2021 18:18 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, छह जुलाई चीन ने जापान के उप प्रधानमंत्री तारो असो की टिप्पणी के खिलाफ जापान के समक्ष विरोध दर्ज कराया है। असो ने कहा था कि अगर चीनी सेना हमला करती है तो जापान और अमेरिका को मिलकर ताइवान की रक्षा करनी चाहिए।

‘जापान टाइम्स’ अखबार ने मंगलवार को कहा कि असो ने संकेत दिया है कि जापान ताइवान पर चीनी आक्रमण को अपनी सुरक्षा के लिए खतरा के तौर पर देखेगा और इससे जापान को अमेरिका के साथ उसकी रक्षा करने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। बेलाग-लपेट बोलने के लिए मशहूर असो ने कहा, ‘‘अगर (ताइवान पर) कोई बड़ी घटना होती है तो यह कहा जा सकता है कि यह (जापान के लिए) खतरा होगा। ऐसी स्थिति में जापान और अमेरिका को ताइवान की रक्षा के लिए साथ आना होगा।’’

असो की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी ‘‘बहुत गलत और खतरनाक’’ है और यह ‘एक चीन’ की नीति के भी खिलाफ है जिसके तहत बीजिंग ताइवान को चीन का हिस्सा मानता है।

लिजियान ने कहा, ‘‘चीन इसे खारिज करता है और जापान के समक्ष आपत्ति दर्ज करायी है।’’ उन्होंने परोक्ष रूप से द्वितीय विश्व युद्ध में चीन पर जापानी आक्रमण का हवाला देते हुए कहा, ‘‘जापान की सेना ने एक बार चीन के खिलाफ निंदनीय अपराध किया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जापान के कुछ नेता अभी भी ताइवान को अपना बनाना चाहते हैं। इससे लगता है कि इतिहास से उन्होंने सबक नहीं लिया है।’’

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘चीन अब वह नहीं रहा, जो अतीत में था और हम किसी भी देश को ताइवान के मामले में हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं देंगे और किसी को भी चीनी लोगों के दृढ़ संकल्प, इच्छाशक्ति और राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा करने की क्षमता को कम करके नहीं आंकना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब