लाइव न्यूज़ :

बच्चों की गलती की सजा माता-पिता को मिलेगी, चीन में नया कानून बनाने की तैयारी

By विनीत कुमार | Updated: October 21, 2021 12:08 IST

चीन की संसद आने वाले दिनों में ऐसा कानून लेकर आ सकती है जिसमें कम उम्र के बच्चों द्वारा किए अपराध की सजा माता-पिता को भी मिल सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देकम उम्र के बच्चे 'बहुत बुरा व्यवहार' या अपराध करते हैं तो उनके माता-पिता को भी सजा भुगतना होगा नए प्रस्तावित कानून में माता-पिता को फैमिली एजुकेशन प्रोगाम में भी हिस्सा लेना होगा। प्रस्तावित 'परिवार शिक्षा प्रोत्साहन कानून' के मसौदे की इसी हफ्ते चीनी संसद की स्थायी समिति समीक्षा करेगी।

बीजिंग: चीन की संसद ऐसा कानून लाने की तैयारी में है जिसके तहत अगर बच्चे 'बहुत बुरा व्यवहार' या अपराध करते हैं तो उनके माता-पिता को भी सजा भुगतना होगा। 

नए प्रस्तावित कानून में ऐसे प्रवाधान है कि अगर कम उम्र के बच्चे गलत काम करने के दोषी पाए जाते हैं तो मां-बाप को न केवल दंड मिल सकता है बल्कि उन्हें फैमिली एजुकेशन प्रोगाम में हिस्सा लेना होगा। 

नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) के तहत लेजिस्लेटिव अफेयर्स कमिशन के प्रवक्ता जांग तिवेई ने कहा, 'किशोरों के दुर्व्यवहार करने के कई कारण हैं और पारिवारिक शिक्षा की कमी या पर्याप्त पारिवारिक शिक्षा नहीं मिलना इसका प्रमुख कारण है।'

चीन के नए कानून- 'परिवार शिक्षा प्रोत्साहन कानून' के मसौदे की इसी हफ्ते एनपीसी की स्थायी समिति के सत्र में समीक्षा की जाएगी। इस कानून में माता-पिता से अपने बच्चों के आराम करने, खेलने और व्यायाम के लिए समय की पर्याप्त उपलब्धता कराने को भी कहा गया है।

चीन पहले भी बच्चों को लेकर जारी करता है कई दिशा-निर्देश

यह पहली बार नहीं है जब चीन बच्चों के विकास को लेकर ऐसे दिशा-निर्देश जारी हुए हैं। इससे पहले अगस्त में सरकार ने निर्देश दिए थे कि 18 साल से कम उम्र के बच्चे एक हफ्त में तीन घंटे से ज्यादा वीडियो गेम नहीं खेल सकते हैं। 

इसके तहत बच्चे अब केवल शुक्रवार, शनिवार और रविवार और सार्वजनिक छुट्टी पर एक घंटे के लिए ऑनलाइन गेम खेल सकते हैं। इससे पहले 2019 में चीन की सरकार ने बच्चों के लिए एक दिन में केवल डेढ़ घंटे और सार्वजनिक छुट्टियों पर केवल तीन घंटे वीडियो गेम खेलने के निर्देश जारी किए थे।

चीन की सरकार ने बच्चों के होमवर्क में भी कटौती की है। इसमें सप्ताहांत और छुट्टियों पर प्रमुख विषयों के लिए स्कूल के बाद ट्यूशन लेने पर रोक है।

साथ ही, चीन युवा चीनी लड़कों को ज्यादा 'पौरुष' होने के लिए कह रहा है। दिसंबर में जारी निर्देशों में चीन के शिक्षा मंत्रालय ने युवा लड़कों में 'फेमिनाइजेशन' रोकने के लिए स्कूलों में सॉकर जैसे खेलों को बढ़ावा देने को कहा था।

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा