लाइव न्यूज़ :

‘चीन को कोविड-19 को फिर से जोर पकड़ने से रोकने के प्रबंध करने की आवश्यकता’

By भाषा | Updated: April 26, 2020 11:02 IST

चीन में इस वायरस के कारण मारे गए लोगों की संख्या पिछले 10 दिन से 4,632 बनी हुई है। उसने बताया कि संक्रमण के 11 नए मामले शनिवार को सामने आए जिनमें से पांच विदेशों से आए संक्रमित लोगों के मामले हैं और छह लोग देश में ही संक्रमण की चपेट में आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचीन में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 82,827 हो गई है। चीन में विदेश से आए संक्रमित लोगों के मामले शनिवार तक 1,634 थे जिनमें 22 की हालत गंभीर है।

बीजिंग: चीन के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने सचेत किया है कि विदेशों से आए संक्रमित लोगों के मामलों में बढ़ोतरी के कारण देश में कोविड-19 के मामले घरेलू स्तर पर फिर से बढ़ने से रोकने के लिए पर्याप्त प्रबंध किए जाने की आवश्यकता है। चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नए मामले सामने के बाद देश में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 82,827 हो गई है।

इनमें से छह लोग देश में ही संक्रमित हुए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने रविवार को जारी आंकड़ों में बताया कि चीन में इस वायरस के कारण मारे गए लोगों की संख्या पिछले 10 दिन से 4,632 बनी हुई है। उसने बताया कि संक्रमण के 11 नए मामले शनिवार को सामने आए जिनमें से पांच विदेशों से आए संक्रमित लोगों के मामले हैं और छह लोग देश में ही संक्रमण की चपेट में आए हैं। हालांकि चीन ने संक्रमण को काफी हद तक काबू कर लिया है लेकिन विदेशों के आए संक्रमित लोगों और बिना लक्षण के संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

आयोग ने बताया कि चीन में विदेश से आए संक्रमित लोगों के मामले शनिवार तक 1,634 थे जिनमें 22 की हालत गंभीर है। आयोग के प्रवक्ता मी फेंग ने सचेत किया है कि चीन के सामने विदेशों से आए संक्रमित लोगों के मामलों के कारण संक्रमण को फिर से जोर पकड़ने से रोकने की मुश्किल चुनौती है। फेंग ने कहा कि इस महामारी को फिर से बढ़ने से रोकने के लिए कदम उठाए जाने की आवश्यकता है और व्यक्तिगत रूप से भी सावधानी बरतने की जरूरत है।

आयोग ने बताया कि देश में 30 ऐसे लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है जिनमें बीमारी के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं। इनमें सात विदेशों से आए संक्रमित लोगों के मामले हैं। चीन में इस प्रकार के संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,000 हो गई है जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। चीन में अब तक संक्रमित हुए 82,827 लोगों में से 77,394 लोग स्वस्थ हो चुके है। 

टॅग्स :चीनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला