लाइव न्यूज़ :

अब चीन निर्मित पाकिस्तान का नया युद्धपोत 'पीएनएस तैमूर' श्रीलंका पहुंचा, बांग्लादेश ने अपने बंदरगाह पर आने की नहीं दी अनुमति

By भाषा | Updated: August 12, 2022 17:55 IST

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल और उपग्रह ट्रैकिंग पोत की उपस्थिति को लेकर सुरक्षा चिंता जाहिर की थी। बांग्लादेश सरकार द्वारा चटगांव बंदरगाह पर पीएनएस तैमूर को आने की अनुमति देने से इनकार करने के बाद श्रीलंका ने इस युद्ध पोत को कोलंबो बंदरगाह पर आने की अनुमति दी।

Open in App
ठळक मुद्दे इस पोत को रणनीतिक महत्व के हम्बनटोटा बंदरगाह पर पहुंचना था।‘न्यूज फर्स्ट’ की खबर के अनुसार, पाकिस्तानी नौसेना के पोत के 15 अगस्त तक कोलंबो तट पर रहने की उम्मीद है।

कोलंबोः चीन निर्मित पाकिस्तान का नया युद्धपोत पीएनएस तैमूर शुक्रवार को कोलंबो बंदरगाह पहुंच गया और यह पश्चिमी सागर में श्रीलंकाई नौसेना के साथ एक संयुक्त अभ्यास करेगा। पाकिस्तान युद्धपोत के श्रीलंकाई बंदरगाह पर पहुंचने से कुछ दिन पहले कोलंबो ने बीजिंग से चीनी अनुसंधान पोत युआन वांग 5 की यात्रा टालने का आग्रह किया था। इस पोत को रणनीतिक महत्व के हम्बनटोटा बंदरगाह पर पहुंचना था।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल और उपग्रह ट्रैकिंग पोत की उपस्थिति को लेकर सुरक्षा चिंता जाहिर की थी। बांग्लादेश सरकार द्वारा चटगांव बंदरगाह पर पीएनएस तैमूर को आने की अनुमति देने से इनकार करने के बाद श्रीलंका ने इस युद्ध पोत को कोलंबो बंदरगाह पर आने की अनुमति दी। ऑनलाइन न्यूज पोर्टल ‘न्यूज फर्स्ट’ की खबर के अनुसार, पाकिस्तानी नौसेना के पोत के 15 अगस्त तक कोलंबो तट पर रहने की उम्मीद है।

यह दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच सहयोग एवं सद्भावना बढ़ाने के लिए श्रीलंकाई नौसेना द्वारा आयोजित किये जाने वाले कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेगा। इसके अलावा, पीएनएस तैमूर के 15 अगस्त को अपनी रवानगी से पहले पश्चिमी सागर में श्रीलंकाई नौसेना के साथ एक नौसना अभ्यास करने की उम्मीद है। पीएनएस तैमूर चीन द्वारा निर्मित चार शक्तिशाली टाइप 054ए/पी युद्धपोत में दूसरा है। यह पोत 134 मीटर लंबा है।

टॅग्स :पाकिस्तानश्रीलंकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?