लाइव न्यूज़ :

चीन ने विदेश से आने वालों के लिए कोविड-19 की जांच का प्रमाण पत्र रखना जरूरी बनाया

By भाषा | Updated: July 22, 2020 16:40 IST

अब चीन जान के लिए सभी विदेशी और चीनी नागरिकों को कोविड-19 से संक्रमित नहीं होने का प्रमाणपत्र साथ रखना होगा। चीन के विदेश मंत्रालय, सीमा शुल्क प्रशासन और नागर विमानन प्रशासन ने मंगलवार को नए नियमों की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन में प्रवेश करने पहले सभी विदेशी और चीनी नागरिकों को कोविड-19 से संक्रमित नहीं होने का प्रमाणपत्र साथ रखना होगा। चीन के विदेश मंत्रालय, सीमा शुल्क प्रशासन और नागर विमानन प्रशासन ने नए नियमों की घोषणा की है।

बीजिंग: चीन में प्रवेश करने पहले सभी विदेशी और चीनी नागरिकों को कोविड-19 से संक्रमित नहीं होने का प्रमाणपत्र साथ रखना होगा। इस संबंध में आधिकारिक तौर पर घोषणा की गयी । चीन के विदेश मंत्रालय, सीमा शुल्क प्रशासन और नागर विमानन प्रशासन ने मंगलवार को नए नियमों की घोषणा करते हुए कहा कि विमान में सवार होते समय यह प्रमाणपत्र पांच दिन से पहले का नहीं होना चाहिए। 

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मौजूदा चरण में कुछ देशों में महामारी पर कुछ हद तक नियंत्रण है । लोगों का आपसी संपर्क और अंतरराष्ट्रीय उड़ाने भी बढ़ने लगी है। उन्होंने कहा कि खतरा कम करने के लिए चीन ने निर्देश जारी किया है कि विमान के जरिए प्रवेश करने के पहले विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए संक्रमण नहीं होने का प्रमाण पत्र रखना जरूरी होगा ।

 प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इससे सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों के बीच आपसी संपर्क और आर्थिक गतिविधियां बहाल करने में मदद मिलेगी ।’’ उन्होंने कहा कि चीन और विदेश के सभी यात्रियों को विमान में सवार होने के पहले जांच करा लेनी चाहिए और यात्रा आरंभ करने के पहले विमान कंपनियां इसका सत्यापन करेगी। चीन ने कुछ देशों से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अनुमति प्रदान की है । इसमें भारत शामिल नहीं है ।

टॅग्स :चीनकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनअमेरिकाहॉन्ग कॉन्ग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा