लाइव न्यूज़ :

चीन ने अमेरिकी सीनेटरों के ताइवान दौरे पर राजनयिक विरोध दर्ज कराया

By भाषा | Updated: June 7, 2021 22:39 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, सात जून चीन ने तीन अमेरिकी सीनेटरों की ताइवान यात्रा को लेकर सोमवार को अमेरिका के साथ राजनयिक विरोध दर्ज कराया। चीन ने कहा कि अमेरिका को ताइवान के साथ सभी तरह के आधिकारिक संपर्क बंद करने चाहिए।

चीन की चिंता के बीच अमेरिकी सीनेटर कोविड टीके के दान की घोषणा करने के लिए एक सैन्य विमान से ताइवान गए।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि सीनेटरों की यात्रा को लेकर चीन ने अमेरिका के साथ गंभीर विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने एक प्रेस वार्ता में कहा कि अमेरिकी सीनेटरों की यात्रा से ‘एक-चीन’ सिद्धांत और तीन चीन-अमेरिका संयुक्त बयानों का गंभीर उल्लंघन हुआ है जबकि अमेरिका ने एक बार कहा था कि वह इसका पालन करेगा।

वांग ने अमेरिका से अनुरोध किया कि वह ताइवान के साथ किसी भी प्रकार के आधिकारिक आदान-प्रदान पर तुरंत रोक लगाए और ताइवान से जुड़े मुद्दे पर सावधानी से कदम उठाए। उन्होंने कहा कि चीन-अमेरिका संबंधों और शांति तथा स्थिरता को गंभीर नुकसान से बचाने के लिए अमेरिका को कोई भी गलत संकेत भेजने से परहेज करना चाहिए।

अमेरिकी सीनेटर टैमी डकवर्थ, डैन सुलिवन और क्रिस्टोफर कून्स ने ताइवान का दौरा किया है। चीन ताइवान पर अपना दावा करता है।

सीनेटर डकवर्थ ने अपनी यात्रा के दौरान कहा कि अमेरिका वैश्विक स्तर पर कोविड टीके साझा करने की देश की योजना के तहत ताइवान को 750,000 खुराकें दान करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब