चीन ने स्थायी अंतरिक्ष केंद्र के लिए मुख्य मॉड्यूल को लांच किया

By भाषा | Updated: April 29, 2021 09:38 IST2021-04-29T09:38:18+5:302021-04-29T09:38:18+5:30

China Launches Main Module for Permanent Space Center | चीन ने स्थायी अंतरिक्ष केंद्र के लिए मुख्य मॉड्यूल को लांच किया

चीन ने स्थायी अंतरिक्ष केंद्र के लिए मुख्य मॉड्यूल को लांच किया

बीजिंग, 29 अप्रैल (एपी) चीन ने अपने पहले स्थायी अंतरिक्ष केंद्र के लिए बृहस्पतिवार को मुख्य मॉड्यूल को लांच किया। इस अंतरिक्ष केंद्र में लंबे समय तक अंतरिक्ष यात्री रह सकेंगे।

‘तियांहे’ (हेवेनली हार्मनी) नामक इस मॉड्यूल को मार्च 5बी रॉकेट के माध्यम ये दक्षिणी द्विपीय प्रांत हैनान के वेनचांग प्रक्षेपण केंद्र से प्रक्षेपित किया गया। इसे देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

इसके साथ ही 11 मिशन में अंतरिक्ष केंद्र स्थापित करने की योजना पर अमल शुरू हो गया और अगले साल के अंत तक अंतरिक्ष केंद्र में तीन अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की योजना है और वे एक बार में छह महीने तक वहां रह सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि चीन अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम के तहत 40 साल के बाद पहली बार चांद से नमूना धरती पर लाने में सफल हुआ था और उसका रोवर अगले महीने मंगल की सतह पर उतरेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: China Launches Main Module for Permanent Space Center

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे