लाइव न्यूज़ :

चीन ने लाओस के साथ अपनी पहली सीमा पार बीआरआई ट्रेन की शुरूआत की

By भाषा | Updated: December 3, 2021 18:17 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग/वियनतियाने, तीन दिसंबर चीन ने शुक्रवार को लाओस से अरबों डॉलर की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) परियोजना की पहली सीमा पारीय ट्रेन की शुरूआत की, जिसके बारे में उसका कहना है कि इससे दक्षिण पूर्व में छोटे और चारों ओर से भूमि से घिरे देशों के बीच भू संपर्क बढ़ाने, क्षेत्रीय संपर्क कायम करने आपूर्ति श्रृंखला को मजबूती प्रदान करने में मदद मिलेगी।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और लाओस के राष्ट्रपति थोंगलून सिसोलिथ संयुक्त रूप से शुक्रवार को वीडियो लिंक के माध्यम से चीन और लाओस के बीच इस रेलवे सेवा की शुरूआत के गवाह बने ।

सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि चीन-लाओस रेलवे की पहली ट्रेन सीमा पार रेलवे के आधिकारिक रूप से संचालन के तुरंत बाद वियनतियाने से रवाना हुई ।

चीन के अलावा, लाओस की सीमायें वियतनाम, थाइलैंड, म्यामां और कंबोडिया से लगती हैं, जिन्होंने बीजिंग को उन देशों में ट्रेन परियोजना का विस्तार करने की पेशकश की।

लाओस दक्षिण पूर्व एशिया का एकमात्र ऐसा देश है जो चारों ओर से जमीन से घिरा है जहां, चीन की तरह ही एक ही पार्टी लाओ पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी का शासन है और यह एक समाजवादी गणराज्य है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 1,035 किलोमीटर का विद्युतीकृत यात्री और कार्गो रेलवे, दक्षिण-पश्चिम चीन के यूनान प्रांत में कुनमिंग को लाओस की राजधानी वियनतियाने से जोड़ता है ।

लाओस में सीमावर्ती शहर बोटेन से वियनतियाने तक खंड का निर्माण दिसंबर 2016 में शुरू हुआ, और चीन में युक्सी शहर से मोहान के सीमावर्ती शहर तक खंड का निर्माण दिसंबर 2015 में शुरू हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?