लाइव न्यूज़ :

चीन ने चार उपग्रहों का प्रक्षेपण किया

By भाषा | Updated: June 11, 2021 16:02 IST

Open in App

बीजिंग, 11 जून चीन ने शुक्रवार को चार उपग्रहों को सफलतापूर्वक निर्धारित कक्षाओं में भेजा, जिनका उपयोग पारिस्थितिक पर्यावरण निगरानी, क्षुद्रग्रह संसाधन अन्वेषण, आपदा रोकथाम आदि के लिए किया जायेगा।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, उपग्रहों को उत्तरी शांक्सी प्रांत के ताइयुआन उपग्रह प्रक्षेपण केन्द्र से ‘लॉन्ग मार्च -2 डी रॉकेट’ द्वारा स्थानीय समयानुसार सुबह 11:03 बजे प्रक्षेपित किया गया। ‘सीजीटीएन’ समाचार चैनल की खबर के अनुसार इनमें चीन स्पेससैट कंपनी लिमिटेड द्वारा विकसित बीजिंग -3 उपग्रह, एक वाणिज्यिक रिमोट सेंसिंग उपग्रह था। इसका उपयोग मुख्य रूप से संसाधन जांच, पारिस्थितिक पर्यावरण निगरानी, ​​शहरी प्रबंधन और आपदा रोकथाम तथा शमन के लिए किया जाता है।

इसके अनुसार अन्य तीन उपग्रहों का उपयोग समुद्री पारिस्थितिक पर्यावरण अवलोकन, क्षुद्रग्रह संसाधन अन्वेषण और कक्षा में प्रशिक्षण में किया जाएगा। गौरतलब है कि चीन ने तीन जून को नई पीढ़ी के पहले मौसम संबंधी उपग्रहों को निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया था। एफवाई-4बी उपग्रह का उपयोग मौसम विश्लेषण तथा पूर्वानुमान और पर्यावरण तथा आपदा निगरानी के क्षेत्र में किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला