लाइव न्यूज़ :

चीन ने बेहतर मौसम पूर्वानुमान करने के लिए एक नया उपग्रह प्रक्षेपित किया

By भाषा | Updated: July 5, 2021 16:19 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, पांच जुलाई चीन ने सोमवार को एक नया मौसम उपग्रह सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। यह देश की मौसम पूर्वानुमान क्षमता को बढ़ाने के अलावा विश्व के बर्फ से ढंके हिस्से और समुद्र की सतह के तापमान की भी निगरानी करेगा।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक उपग्रह को उत्तर पश्चिम चीन में जियुक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से उसकी निर्धारित कक्षा में भेजा गया।

खबर के मुताबिक, उपग्रह, 11 दूर-संवेदी पेलोड से लैस है। एफवाई-3ई नाम का यह उपग्रह असैन्य सेवा के लिए सुबह के समय के लिए विश्व का पहला मौसम उपग्रह होगा। यह आठ साल तक सेवा देगा।

खबर में कहा गया है कि यह विश्व के बर्फ से ढंके हिस्से, समुद्र की सतह के तापमान, प्राकृतिक आपदा और पारिस्थितिकी की भी निगरानी करेगा तथा मौसमी आपदओं का प्रभाव घटाने में मदद करेगा।

इसके अलावा, यह सौर एवं अंतरिक्ष वातावरण तथा उनके प्रभावों की भी निगरानी करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?