लाइव न्यूज़ :

चीन में शुरू हुआ संसद सत्र, कोरोना वायरस महामारी के चलते तय नहीं किया वार्षिक GDP लक्ष्य

By भाषा | Updated: May 22, 2020 11:58 IST

कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत दिसंबर 2019 में चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान शहर से हुई थी.

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया भर में कोरोना वायरस के करीब 52 लाख मामले सामने आए हैं, इससे 3.34 लाख लोगों की मौत हुई हैचीन ने देश के लगभग सभी हिस्सों को खोल दिया है और अभी संसद के वार्षिक सत्र का आयोजन कर रहा है।

बीजिंग: चीन में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण अटका संसद का वार्षिक सत्र शुक्रवार (22 मई) को शुरू हो गया। सरकार ने इस बीमारी से पैदा हुई अनिश्चितताओं, चीन तथा वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में मंदी और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में गिरावट का हवाला देते हुए इस साल के लिए जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) का लक्ष्य तय नहीं किया।

कोरोना वायरस महामारी की पृष्ठभूमि में अभूतपूर्व सुरक्षा के बीच ग्रेट हॉल ऑफ पीपुल में करीब 2,900 सदस्यों के साथ नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) सत्र शुक्रवार सुबह शुरू हुआ। इस जानलेवा विषाणु से चीन में 4,634 लोगों की मौत हुई जिनमें से ज्यादातर मौतें वुहान में हुई।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के मुताबिक बृहस्पतिवार तक चीन में कोविड-19 के मामले 82,971 पर पहुंच गए इनमें से 82 मरीजों का अब भी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने एनपीसी को सौंपी 23 पन्नों की कार्य रिपोर्ट में कहा, ‘‘मैं यह बताना चाहूंगा कि हमने इस साल आर्थिक वृद्धि के लिए कोई विशिष्ट लक्ष्य तय नहीं किया है।’’

चीन ने देश के लगभग सभी हिस्सों को खोल दिया है और अभी संसद के वार्षिक सत्र का आयोजन कर रहा है। यह मार्च में होना था लेकिन कोरोना वायरस संकट के कारण स्थगित हो गया था। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, प्रधानमंत्री ली केकियांग के साथ सत्तारूढ़ ‘चीन की कम्युनिस्ट पार्टी’ के शीर्ष नेता बिना मास्क पहने बैठक में शामिल हुए जबकि 2,897 सदस्यों ने मास्क पहन रखा था। सदस्यों ने कोविड-19 से लड़ाई में और इस महामारी में जान गंवाने वाले लोगों को मौन श्रद्धांजलि दी। संसद सत्र में भाग लेने वाले सभी लोगों को कोविड-19 की जांच कराना अनिवार्य था। कुछ मीडियाकर्मियों को इसमें शामिल होने की अनुमति दी गई और उन्हें भी जांच करानी पड़ी।

टॅग्स :चीनकोरोना वायरसवुहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा