लाइव न्यूज़ :

चीन भारत के साथ ‘सीमा युद्ध’ कर रहा है: अमेरिकी सांसद कॉर्निन

By भाषा | Updated: November 17, 2021 08:42 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 17 नवंबर अमेरिका के एक शीर्ष सांसद ने कहा है कि चीन भारत के साथ ‘‘सीमा युद्ध’’ कर रहा है, साथ ही वह अपने पड़ोसियों के लिए भी गंभीर खतरा पेश कर रहा है।

रिपब्लिकन पार्टी से सांसद जॉन कॉर्निन ने भारत और दक्षिण पूर्व एशिया की अपनी यात्रा का ब्योरा साझा करते हुए अमेरिकी संसद के समक्ष यह बात कही। इस यात्रा का मकसद उस क्षेत्र के देशों के समक्ष चुनौतियों के बारे में सही मालुमात एकत्र करना था।

सांसद जॉन कॉर्निन और उनके सहयोगी चीन द्वारा पेश की जा रही चुनौतियों के संबंध में प्रत्यक्ष जानकारी हासिल करने के लिए भारत और दक्षिण पूर्व एशिया की यात्रा पर गए थे और वे यात्रा पूरी करके हाल में लौटे हैं। कॉर्निन ‘इंडिया कॉकस’ के सह-अध्यक्ष भी हैं।

कॉर्निन ने मंगलवार को सांसदों से कहा, ‘‘सबसे अधिक और गंभीर खतरा उन देशों के लिए है, जो चीन की सीमा के निकट हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्षेत्र में खतरों और चुनौतियों के बारे में सही से समझने के लिए पिछले सप्ताह मुझे कांग्रेस के एक प्रतिनिधि दल की दक्षिणपूर्व एशिया की यात्रा की अगुवाई करने का मौका मिला। चीन अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में नौवहन की स्वतंत्रता को खतरा पैदा कर रहा है, साथ ही अपने लोगों के मानवाधिकारों के घोर उल्लंघन का दोषी है, खासतौर पर अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय उइगर का। वह भारत के साथ सीमा युद्ध कर रहा है साथ ही वह रिपब्लिक ऑफ चाइना जिसे ताइवान के नाम से जानते हैं, उस पर हमले की धमकी दे रहा है।’’

कॉर्निन ने कहा कि उन्होंने भारत की यात्रा की जहां ‘‘चीन की ओर से पेश खतरों तथा अन्य साझा प्राथमिकताओं पर बातचीत करने के लिए प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी और मंत्रिमंडल के अधिकारियों से मुलाकात की।’’ अमेरिकी सांसद ने कहा कि यात्रा के दौरान चर्चा का एक अहम मुद्दा ताइवान पर चीन के हमले की आशंका से जुड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?