लाइव न्यूज़ :

चीन किसी भी विदेशी पत्रकार के खिलाफ भेदभाव नहीं कर रहा : चीनी राजदूत

By भाषा | Updated: April 21, 2021 15:37 IST

Open in App

कैनबरा, 21 अप्रैल (एपी) चीन के एक राजदूत ने बुधवार को कहा कि उनका देश विदेशी पत्रकारों का स्वागत करता है और उसने किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया है। चीनी राजदूत का यह बयान ऑस्ट्रेलिया के एक संवाददाता की राय पर आया है जिसने कहा था कि उन्हें “बमुश्किल बर्दाश्त” किया जाता है।

ऑस्ट्रेलिया में चीनी दूतावास के उपप्रमुख वांग शीनिंग और चीन छोड़कर आए ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार माइकल स्मिथ नेशनल प्रेस क्लब ऑफ ऑस्ट्रेलिया में चीन पर पैनल चर्चा में हिस्सा ले रहे थे।

ऑस्ट्रेलियन फाइनेंशियल रिव्यू के लिए काम करने वाले संवाददाता, स्मिथ ने कहा कि चीन ने कभी विदेशी पत्रकारों का स्वागत किया था ताकि, वे “चीन के आर्थिक करिश्मे के बारे में समाचार दे सकें।”

वे सितंबर में शंघाई से भाग आए थे जब पुलिस ने उनसे एक साक्षात्कार के लिए कहा और अस्थायी रूप से उनका प्रस्थान अवरुद्ध कर दिया था।

स्मिथ ने कहा, “चीन में, उस राय के लिए जगह नहीं है जो चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ मेल नहीं खाती है।”

उन्होंने कहा, “इन दिनों ऐसा लगने लगा था कि हमें मुश्किल से ही बर्दाश्त किया जा रहा है।”

इस पर वांग ने स्मिथ और ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प के संवाददाता बिल ब्रिटेल्स के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा कि उनका देश विदेशी पत्रकारों का स्वागत करता है और उसने किसी के भी साथ कोई भेदभाव नहीं किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला