लाइव न्यूज़ :

इंटरपोल प्रमुख के खिलाफ जांच कर रहा है चीन, कानून के उल्लंघन को लेकर संदेह

By भाषा | Updated: October 8, 2018 02:19 IST

यह साफ नहीं कि इंटरपोल के प्रमुख मेंग होंगवेई को हिरासत में रखा गया है, या नहीं। मेंग चीन के सार्वजनिक सुरक्षा उप मंत्री भी हैं।

Open in App

बीजिंग, आठ अक्टूबरःचीन ने रविवार को आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि कर दी कि वह कानून का उल्लंघन करने के आरोप को लेकर इंटरपोल प्रमुख के खिलाफ जांच कर रहा है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन के प्रमुख लापता बताए जा रहे हैं। 

हालांकि, यह साफ नहीं कि इंटरपोल के प्रमुख मेंग होंगवेई को हिरासत में रखा गया है, या नहीं। मेंग चीन के सार्वजनिक सुरक्षा उप मंत्री भी हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एक आधिकारिक बयान के हवाले से अपनी खबर में बताया कि चीन का राष्ट्रीय पर्यवेक्षण आयोग कानून के उल्लंघन के संदेह को लेकर 64 साल के मेंग के खिलाफ जांच कर रहा है।

चीन ने पुष्टि उन खबरों के बीच की है जिनके अनुसार इंटरपोल ने चीन से अपने लापता प्रमुख के बारे में पूछा था। इंटरपोल का मुख्यालय फ्रांस के लियोन शहर में है। फ्रांस से मिली खबरों के अनुसार मेंग को आखिरी बार 29 सितंबर को फ्रांस में देखा गया था।

खबरों के अनुसार फ्रांस के एक अनाम न्यायिक अधिकारी ने कहा कि मेंग सितंबर के आखिर में चीन गए थे लेकिन तब से उनकी कोई खबर नहीं है।

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला