लाइव न्यूज़ :

रिपोर्ट में हुआ खुलासा: चीन शिशु फार्मूला दूध से जुड़े नए घोटाले की कर रहा जांच

By भाषा | Updated: May 14, 2020 15:08 IST

तमाम मीडिया रिपोर्टों के हवाले से ये खबर सामने आ रही है कि चीन में नकली दूध बेचा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट में कहा गया है कि बच्चे बार-बार खुद को सिर पर मार रहे थे और फिर उन सभी के रिकेट्स (कमजोरी से संबंधित एक तरह का रोग) से ग्रसित होने का पता चला।शॉप के कर्मचारियों ने बेई एन मिन की सिफारिश करते हुए कहा कि यह स्टोर का सबसे अच्छा फॉर्मूला दूध है और एलर्जी से पीड़ित कई शिशुओं को दिया गया है।

बीजिंग:चीन में शिशु दूध संबंधी एक और घोटाले की खबरें सामने आ रही हैं क्योंकि दक्षिणी हुनान प्रांत में अधिकारी नकली दूध के फॉर्मूले की जांच कर रहे हैं जिसके पीने से शिशुओं में स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं पैदा हो रही हैं। हांगकांग के ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने बृहस्पतिवार को स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के हवाले से बताया कि चेनझोउ के योंगक्सिंग काउंटी के अधिकारी बेई एन मिन नामक एक प्रोटीन ड्रिंक की बिक्री की जांच कर रहे हैं जिसे ‘लव बेबीज वर्कशॉप’ स्टोर में कथित तौर पर फार्मूला दूध बताकर बेचा गया। 

पांच बच्चों के माता-पिता ने काउंटी के बाजार पर्यवेक्षण प्राधिकरण को सचेत किया कि उनके बच्चों में एक्जिमा हो गया है। यह एक ऐसी स्थिति होती है, जिससे त्वचा लाल हो जाती है और उसमें खुजली होने लगती है। उन्होंने बताया कि दूध पीने के बाद अचानक बच्चों का वजन घट गया और सिर सूज गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि बच्चे बार-बार खुद को सिर पर मार रहे थे और फिर उन सभी के रिकेट्स (कमजोरी से संबंधित एक तरह का रोग) से ग्रसित होने का पता चला। 

सोमवार को नये मामलों की रिपोर्ट करने वाले हुनान टीवी के अनुसार, माता-पिता अपने शिशुओं के लिए एक एमिनो एसिड वाला दूध पाउडर खरीदने के लिए स्टोर पर गए, जिन्हें आम फार्मूला दूध से एलर्जी थी। शॉप के कर्मचारियों ने बेई एन मिन की सिफारिश करते हुए कहा कि यह स्टोर का सबसे अच्छा फॉर्मूला दूध है और एलर्जी से पीड़ित कई शिशुओं को दिया गया है। एक मां ने समाचार ऐप टुटियाओ पर लिखा कि उसने अपने बच्चे को छह महीने तक यह पाउडर पिलाया, फिर एक डॉक्टर ने उसे दूसरे ब्रांड का दूध इस्तेमाल करने की सलाह दी। 

उसने लिखा, ‘‘छह महीने बीत गए, मैंने पाया कि मेरे बच्चे का विकास रूक गया और 18 महीने का होने पर भी चल नहीं सका।’’ उसने कहा, ‘‘अब मुझे एहसास हुआ कि मेरे बच्चे ने नकली बेबी फॉर्मूला मिल्क पिया है। मुझे अब भविष्य में उसकी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर चिंता हो रही है।’’ चीन में इस तरह के कई घोटाले होने के बाद माता-पिता ज्यादातर विदेशी बेबी मिल्क पाउडर ब्रांडों पर भरोसा करते हैं। 

साल 2008 में हुए एक ऐसे ही घोटाले में खराब दूध पीने से छह शिशुओं की मौत हो गई थी और 3,00,000 अन्य बच्चे बीमार पड़ गए थे। बाद में जांच में पता चला था कि दूध में मेलामाइन मिलाया गया था, जो प्लास्टिक बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक जहरीला रसायन होता है। 2003 में अन्हुई प्रांत के फूयांग में, घटिया दूध पीने से 13 शिशुओं की मृत्यु हो गई थी और 171 बच्चों को इलाज की आवश्यकता पड़ी।

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना