लाइव न्यूज़ :

चीन ने तीन शहरों में कोविड-19 के मामले सामने आने के बाद लाखों लोगों की जांच की

By भाषा | Updated: November 23, 2020 17:16 IST

Open in App

बीजिंग, 23 नवंबर (एपी) चीन के तीन शहरों में कोरोना वायरस के कुछ मामले सामने आने के बाद लाखों लोगों की जांच की गयी। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए इन शहरों में स्कूलों को बंद कर दिया गया तथा लोगों के जमावड़े पर पाबंदियां लगायी गयी हैं ।

अमेरिका और अन्य देशों में संक्रमण की नयी लहर की तुलना में चीन के तिआनजिन, शंघाई और मंझौली शहरों में कम मामलों के बावजूद कोविड-19 को लेकर विभिन्न कदमों की घोषणा की गयी है।

कई विशेषज्ञों और सरकारी अधिकारियों ने आगाह किया है कि सर्दी के मौसम में संक्रमण फैलने का ज्यादा खतरा रहेगा। चीन में संक्रमण पर काबू पा लाने के बावजूद हालिया मामलों के मद्देनजर ऐसी आशंका है कि फिर से बड़े स्तर पर यह फैल सकता है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में शंघाई में संक्रमण के दो मामले आए और शुक्रवार से सात मामले आ चुके हैं।

पिछले साल वुहान में संक्रमण का पहला मामला आने के बाद से चीन में कुल 86,442 मामले आए हैं और 4634 लोगों की मौत हुई है।

शंघाई में जांच अभियान तेज कर दिया गया है और खासकर हवाई अड्डा, अस्पतालों जैसे स्थानों पर काम करने वाले लोगों की जांच की जा रही है।

तिआनजिन के बिनहाई में पांच मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने 22 लाख लोगों के नमूनों की जांच की। मंझौली में दो मामले आने के बाद सभी निवासियों की जांच की जा रही है। इस शहर की आबादी दो लाख से ज्यादा है। शहर में सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों के जमावड़े पर भी रोक लगा दी गयी है।

तिआनजिन में प्रशासन ने केजी कक्षा को बंद कर दिया और सभी शिक्षकों, परिवारों और छात्रों को पृथक-वास में भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी