लाइव न्यूज़ :

अपने पड़ोसियों को डरा रहा है चीन : पेंटागन

By भाषा | Updated: October 26, 2021 09:43 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 26 अक्टूबर पेंटागन ने सोमवार को कहा कि चीन अपने पड़ोसियों को डरा रहा है और उनसे जबरन ऐसा व्यवहार कराने की कोशिश कर रहा है, जो उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा या आर्थिक हितों के अधिक अनुरूप है।

पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘चीन अपने पड़ोसियों को लगातार डरा रहा है और उनसे जबरन ऐसा व्यवहार कराने की कोशिश कर रहा है, जो चीन के राष्ट्रीय हितों या उसके आर्थिक हितों के अधिक अनुरूप हैं। हमें नहीं लगता कि यह एक खुले एवं स्वतंत्र हिंद-प्रशांत के अनुकूल है।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने इस क्षेत्र में अपने गठजोड़ और भागीदारी को और मजबूत करने पर महत्व दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया है कि उसके साझेदारों के पास वहां मौजूद सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए पर्याप्त रक्षात्मक क्षमताएं हो।

किर्बी ने कहा, ‘‘इसलिए हम कड़ी मेहनत करना जारी रखेंगे।’’ उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि अमेरिका, भारत और चीन की सीमा पर तनाव को लेकर निश्चित ही सावधान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा