लाइव न्यूज़ :

चीन ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान तेज किया

By भाषा | Updated: January 5, 2021 21:43 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, पांच जनवरी नव वर्ष की छुट्टियों के बाद चीन के शहरों ने कोविड-19 के टीकाकरण को बड़े पैमाने पर शुरू कर दिया है।

चीन ने देश में उत्पादित टीके को शर्तों के साथ लगाने की मंजूरी दी है।

सरकारी अखबार ' ग्लोबल टाइम्स ' ने मंगलवार को खबर दी कि कई शहरों ने वसन्तोत्सव से पहले पांच करोड़ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया है। इन शहरों में बीजिंग, शंघाई, शेनझेन आदि शामिल हैं। इन शहरों ने लोगों के नौ अहम समूहों को टीका लगाने के लिए पहले ही अभियान शुरू कर दिया है।

वसन्तोत्सव पर ही चीनी नव वर्ष आता है।

अलग-अलग शहरों में कोरोना वायरस के छुटपुट मामले रिपोर्ट होने के बीच टीकाकरण अभियान शुरू किया जा रहा है।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने मंगलवार को कहा कि सोमवार को चीन की मुख्य भूमि से कोरोना वायरस के 33 नए मामले सामने आए हैं।

इसके बाद देश में सोमवार तक कुल पुष्ट मामलों की संख्या 87,183 पहुंच गई है जबकि 432 मरीज अपना इलाज करा रहे हैं।

खबर के अनुसार कुल 82,117 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। वहीं 4634 लोग संक्रमण के कारण जान गंवा चुके हैं।

चीन ने पिछले बृहस्पतिवार को देश में ही विकसित किए गए कोरोना वायरस के टीके के इस्तेमाल को सशर्त मंजूरी दे दी थी। यह टीका सरकारी दवा कंपनी सिनोफार्म ने विकसित किया है।

चीनी सरकार ने कहा है कि सभी नागरिकों को निशुल्क टीका लगाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक