लाइव न्यूज़ :

फंसे हुए भारतीयों को लेकर ‘निर्बाध’ संवाद कायम रख रहे हैं चीन, भारत: चीनी अधिकारी

By भाषा | Updated: September 17, 2021 23:20 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 17 सितंबर चीन के विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यहां कहा कि चीन और भारत कोविड-19 संबंधी मौजूदा यात्रा पाबंदियों के दौरान ‘आवश्यक लोगों’ की इस देश की यात्रा सुगम बनाने के लिए ‘निर्बाध’ राजनयिक माध्यमों से संवाद कर रहे हैं।

चीन की सरकार द्वारा 18 महीने से अधिक समय से कोरोना वायरस के प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए लगाई गयी वीजा और उड़ान पाबंदियों के कारण हजारों भारतीय यहां फंसे हुए हैं जिनमें 23,000 छात्र और चीन में काम करने वाले सैकड़ों लोग और उनके परिवार शामिल हैं।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा, ‘‘हम बीजिंग और नयी दिल्ली दोनों में निर्बाध राजनयिक माध्यमों से संवाद कायम कर रहे हैं।’’

उनसे प्रश्न पूछा गया था कि क्या चीन द्वारा लगाए गये कोविड-19 यात्रा प्रतिबंधों के कारण यहां फंसे हुए भारतीयों को लेकर दोनों देशों के बीच कोई बातचीत हो रही है।

लिजियान ने कहा कि महामारी की मौजूदा जटिल और गंभीर स्थिति को देखते हुए चीन आने वाले सभी यात्रियों पर जमीनी हकीकत और विज्ञान आधारित आकलन के आधार पर समान पृथकवास के नियम लागू करता है, जिसमें इस देश के नागरिक भी शामिल हैं।

उन्होंने दोनों देशों के बीच राजनयिक लोगों की आवाजाही का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘भारत के आवश्यक लोगों को चीन यात्रा की हमेशा गारंटी रही है।’’

लिजियान ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि भारतीय पक्ष भी भारत जाने वाले चीनी नागरिकों के साथ समान व्यवहार करेगा, उनके लिए काम करने तथा भारत में रहने के लिहाज से आवश्यक एवं स्वस्थ माहौल बनाएगा और दोनों पक्षों के बीच लोगों की आवाजाही के संबंध में मिलकर अच्छा काम करेगा।’’

इस समय चीन और भारत के बीच कोई उड़ान सेवा संचालित नहीं है।

चीन ने वंदे भारत मिशन के तहत कुछ उड़ानों की अनुमति दी थी, जिनसे पिछले साल नवंबर तक कुछ भारतीय आने में सफल रहे थे, वहीं बीजिंग द्वारा पुन: यात्रा पाबंदी लगाये जाने के बाद 2,000 से अधिक भारतीय वापस नहीं आ सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक