लाइव न्यूज़ :

चीन ने कोविड-19 के नये मामले सामने आने के बाद बंदरगाहों पर जांच बढ़ायी

By भाषा | Updated: July 29, 2021 17:45 IST

Open in App

बीजिंग, 29 जुलाई (एपी) चीन में एक बड़े हवाई अड्डे पर कोरोना वायरस के कई मामले सामने आने के बाद प्रशासन चिंतित है । वाहन चालकों की जांच के लिए सड़कों पर अवरोधक लगाये गये हैं और एक रोग नियंत्रण अधिकारी ने हवाई अड्डों एवं बंदरगाहों पर जांच बढ़ाने की आवश्यकता जतायी है।

वैसे तो पूर्वी नानजिंग शहर और उससे सटे जियांगसू प्रांत में सामने आए कोरोना वायरस के अधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप के 171 मामले भारत एवं अन्य कुछ देशों की तुलना में कम हैं लेकिन नानजिंग लुकोउ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्ड से यह संक्रमण कम से कम दस शहरों में फैल गया।

शंघाई के पश्चिमोत्तर में 93 लाख की जनसंख्या वाले शहर के प्रशासन ने नानजिंग ने हजारों लोगों को घरों में रहने का आदेश दिया है और वह व्यापक पैमाने पर जांच करने में जुटा है जबकि विशेषज्ञ इस वायरस का स्रोत ढूढने में जुटे हैं।

शुरुआत मामले नानजिंग हवाई अड्डे के कर्मियों एवं वहां से गुजरे लोगों में मिले। चीनी मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि हवाई अड्डे के कर्मी चीजों के अनपयुक्त रखरखाव से संक्रमित हो गये होंगे लेकिन उसने यह नहीं बताया कि वायरस वहां पहुंचा कैसे।

चीन रोग नियंत्रण केंद्र के शाओ यिमिंग ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ जब जांच, खोज और टीकाकरण की बात आती है तो हमें अधिक जोखिम की संभावना वाले समूह जैसे देश में प्रवेश करने के केंद्रों पर विशेष कदम उठाना चाहिए।’’

सरकारी ग्लोबल टाईम्स ने बुधवार को अज्ञात सूत्रों के हवाले से बताया कि नानजिंग हवाई अड्डे को 11 अगस्त तक बंद कर दिया गया । हवाई अड्डे के प्रबंधकों ने लंबे समय तक हवाई अड्डे को बंद करने की संभावना से इनकार नहीं किया है।

चीन में कोविड -19 के 92,811 मामले सामने आये और 4,363 लोगों की जान इस संक्रमण से चली गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल