लाइव न्यूज़ :

बुजुर्गों की बढ़ती आबादी, जन्म दर में कमी से चिंता में चीन

By भाषा | Updated: June 1, 2021 16:26 IST

Open in App

बीजिंग, एक जून (एपी) यू यान खुश हैं कि वह दो बेटियों की मां हैं लेकिन वह सोचती हैं कि आखिर चीन में कम महिलाएं ही क्यों बच्चे को जन्म दे पाती हैं जबकि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार महिलाओं से बच्चे पैदा करने की अपील कर रही है।

यू (35) की सुबह अपनी दो साल की बेटी की देखभाल में तो शाम का समय अपनी 10 साल की बेटी का गृहकार्य कराने में गुजरता है। यू ने यह सब करने के लिए रेस्टोरेंट की अपनी नौकरी छोड़ दी इसलिए परिवार अब उनकी पति की कमाई पर ही चलता है।

यू ने कहा, ‘‘अगर कोई युवा जोड़ा काम करने में व्यस्त है और उनके माता पिता बच्चों की देखभाल नहीं कर सकते हैं तो वे बच्चे पैदा नहीं करना चाहेंगे।’’

सत्तारूढ़ पार्टी ने सोमवार को प्रत्येक दंपति के लिए सिर्फ दो बच्चों की आधिकारिक नीति में बदलाव किया जिससे अब वे दो के बजाय तीन बच्चे रख सकते हैं।

चीन सरकार को इससे उम्मीद है कि वह चीनी समाज में बुजुर्गों की बढ़ती आबादी से निपट पायेगी। लेकिन जन्म दर भी घट रही है। बढ़ती कीमत, रोजगार में बाधा और बुजुर्ग माता-पिता का ध्यान रखने की जिम्मेदारी के कारण युवा दंपति बच्चे पैदा करने से कतरा रहे हैं।

वर्ष 1980 से लागू नीति के तहत अधिकतर दंपति एक संतान रख सकते थे लेकिन वर्ष 2015 में इसमें बदलाव कर दो संतान की इजाजत दी गयी। हालांकि इसके बावजूद चीन में बुजुर्गों की आबादी में इजाफा होता रहा।

चीन की आबादी करीब 1.4 अरब है और इसमें इस दशक के आखिर में बढ़ोत्तरी की उम्मीद थी लेकिन अब उसमें गिरावट आनी शुरू हो गयी है। 11 मई को जारी जनगणना आंकड़े के अनुसार बुजुर्गों की आबादी में अनुमान से कहीं अधिक वृद्धि हो रही है। इसमें यह भी कहा गया है कि धीमी आर्थिक वृद्धि को लेकर तैयारी और बुजुर्गों की मदद के लिए और अधिक काम करने की जरूरत है।

बुजुर्गों की आबादी बढ़ने से चीन के प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बढ़त बनाने और खुशहाल उपभोक्ता प्रेरित अर्थव्यवस्था के रूप में खुद को स्थापित करने की उसकी मंशा बाधित हो सकती है।

मेडिसन में यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉन्सिन में वरिष्ठ प्रसूति एवं स्त्री रोग वैज्ञानिक यी फुक्सियान ने कहा, ‘‘चीनी आबादी हमारी उम्मीद से कहीं अधिक तेजी से बूढ़ी हो रही है।’’

यी ने कहा, ‘‘इससे आर्थिक विकास दर में गिरावट आयेगी।’’

आधिकारिक शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं ने सोमवार को बैठक में सेवानिवृत्ति की आयुसीमा बढ़ाने पर जोर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला