लाइव न्यूज़ :

चीन ने उत्तर कोरिया को स्टील निर्यात पर लगाई रोक, तेल आपूर्ति सीमित की

By IANS | Updated: January 6, 2018 15:11 IST

किम जोंग-उन के शासन में उत्तर कोरिया द्वारा हालिया बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के जवाब में संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव 2397 को अमल में लाते हुए चीन ने इन प्रतिबंधों की घोषणा की है। 

Open in App

चीन ने शनिवार को उत्तर कोरिया को स्टील और अन्य धातुओं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुरूप कच्चा तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति को सीमित कर दिया है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, शुक्रवार को एक बयान में वाणिज्य मंत्रालय ने उत्तर कोरिया को लोहा, स्टील और अन्य धातुओं, औद्योगिक मशीनरी और परिवहन वाहनों की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाने की घोषणा की है। बयान में यह भी कहा गया है कि किसी भी 12 महीने की अवधि के दौरान देश से कच्चे तेल का निर्यात चालीस लाख बैरल या 525,000 टन से ज्यादा नहीं होना चाहिए, जबकि 2018 में परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पादों की सीमा 500,000 बैरल की सीमा तक पहुंचने पर इनकी बिक्री रोक दी जाएगी। चीन ने उत्तर कोरिया से कुछ उत्पादों के आयात पर रोक लगा दी है, जिसमें सोया, अनाज और अन्य कृषि उत्पादों, कुछ खनिज, लकड़ी और बिजली के उपकरण शामिल हैं। किम जोंग-उन के शासन में उत्तर कोरिया द्वारा हालिया बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के जवाब में संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव 2397 को अमल में लाते हुए चीन ने इन प्रतिबंधों की घोषणा की है।  

टॅग्स :किम जोंग उनउत्तर कोरियाविदेश
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वउत्तर कोरिया ने स्क्विड गेम देखने और के-पॉप सुनने के लिए किशोरों को दी मौत की सज़ा

कारोबारक्या पश्चिम के दिन वाकई लदने वाले हैं?, 80वीं वर्षगांठ पर शी जिनपिंग ने पुतिन-किम जोंग उन की उपस्थिति में कहा-हम किसी से नहीं डरते, अमेरिका को खुली चुनौती

विश्वचीन विजय दिवस समारोहः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन समेत 26 विदेशी नेता को न्योता, देखिए लिस्ट

विश्वViral Video: यूट्यूबर ने उत्तर कोरिया की यात्रा का ‘अविश्वनीय’ अनुभव साझा किया, उम्मीद से बिल्कुल | WATCH

विश्वउत्तर कोरिया से भागे व्यक्ति ने बताया नर्क से कम नहीं वहां जिंदगी, टीवी खरीदने पर मिलती है ऐसी सज़ा

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा