लाइव न्यूज़ :

चीन ने की वकालत, कहा- सही से मतभेदों को संभालकर संबंध सुधार सकते हैं भारत और पाकिस्तान

By भाषा | Updated: October 17, 2019 05:49 IST

चेन्नई के मामल्लापुरम में 11-12 अक्टूबर को हुई शिखर वार्ता से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के साथ बीजिंग का दौरा किया था और राष्ट्रपति चिनफिंग से मिलकर कश्मीर मुद्दे पर बात की थी।

Open in App

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान उनके मित्रवत पड़ोसी हैं तथा उम्मीद है कि दोनों देश उचित तरीके से मतभेदों को संभालकर अपने खटास भरे संबंधों को सुधार सकते हैं। राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दूसरी अनौपचारिक वार्ता के लिए हुई भारत यात्रा के निष्कर्षों पर चीन के आधिकारिक मीडिया को ब्रीफ करते हुए वांग ने भारत-पाक के तनावपूर्ण संबंधों के बीच मोदी-शी की मुलाकात के बारे में बात की।

चेन्नई के मामल्लापुरम में 11-12 अक्टूबर को हुई शिखर वार्ता से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के साथ बीजिंग का दौरा किया था और राष्ट्रपति चिनफिंग से मिलकर कश्मीर मुद्दे पर बात की थी।

वांग ने मंगलवार को कश्मीर मुद्दे का जिक्र किये बिना ब्रीफिंग में कहा, ‘‘चिनफिंग ने भारत यात्रा से पहले पाक प्रधानमंत्री खान के साथ अपनी मुलाकात में पाकिस्तानी पक्ष के विचारों और प्रस्तावों को सुना।’’ चिनफिंग और खान की नौ अक्टूबर को हुई मुलाकात के बारे में पहली बार चीन के किसी शीर्ष अधिकारी ने अपना पक्ष रखा है। इस मुलाकात के बाद भारत में चिंताएं पैदा हो गयी थीं।

वांग ने कहा, ‘‘चेन्नई में चिनफिंग ने कहा कि सभी पक्षों को क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करना चाहिए और साझा विकास तथा समृद्धि हासिल करनी चाहिए।’’ उन्होंने सतर्कता बरतते हुए कश्मीर मुद्दे का कोई जिक्र नहीं किया।

वांग ने कहा, ‘‘हाल ही में भारत-पाकिस्तान के तनावपूर्ण हुए संबंध और क्षेत्र में अशांति पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से गंभीर चिंताएं व्यक्त की गयी हैं।’’ सरकारी शिन्हुआ संवाद समिति ने वांग के हवाले से कहा कि भारत और पाकिस्तान, चीन के मित्रवत पड़ोसी हैं तथा चीनी पक्ष ने उम्मीद जताई है कि दोनों देश मतभेदों को सही तरीके से संभाल सकते हैं एवं अपने संबंधों में सुधार कर सकते हैं। मोदी-चिनफिंग की मुलाकात के बाद विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा था कि कश्मीर मुद्दा ना तो उठाया गया और ना ही इस पर चर्चा हुई। 

टॅग्स :चीनइनडो पाकपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला