लाइव न्यूज़ :

चीन ने शिनजियांग में दस लाख से अधिक मुसलमानों को शिविरों में डाल रखा है, इस सदी पर एक धब्बा: पोम्पिओ

By भाषा | Updated: July 19, 2019 13:09 IST

पोम्पिओ ने कहा, ‘‘ चीन में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी चीनी लोगों एवं उसके अंतर्मन पर नियंत्रण कायम करना चाहती है। क्या यह धार्मिक विश्वास की आजादी के गारंटी के अनुरूप है जिसका सीधा चीन के संविधान में उल्लेख है।’’

Open in App
ठळक मुद्देपिछले साल सितंबर में फालून गोंग के सदस्य चेन हुइक्सिया को महज अपने धर्म का पालन करने को लेकर साढ़े तीन साल की सजा दी गयी।गिरजाघर अर्ली रेल कोवेंट चर्च के पास्टर वांग यी को धार्मिक स्वतंत्रता पर सरकार के नियंत्रण की खुलेआम आलोचना करने को लेकर गिरफ्तार कर लिया।

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने नस्लीय एवं धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ मानवाधिकार उल्लंघनों को लेकर चीन पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह वर्तमान समय में सबसे खराब मानवाधिकार रिकार्ड वाले देशों में एक है।

धार्मिक स्वतंत्रता पर विभिन्न देशों के मंत्रियों के एक सम्मेलन में पोम्पिओ ने बृहस्पतिवार को अपने संबोधन में कहा कि सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि विश्व की 83 फीसदी जनसंख्या उन देशों में रहती है जहां धार्मिक आजादी खतरे में है या लोगों को उससे पूरी तरह वंचित किया जाता है।

विदेश मंत्री ने धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन को लेकर कई देशों का नाम लिया लेकिन चीन का विशेष रूप से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अप्रैल, 2017 से चीन ने शिनजियांग में दस लाख से अधिक मुसलमानों और अन्य अल्पसंख्यकों को शिविरों में डाल रखा है।

उन्होंने कहा, ‘‘चीन हमारे समय में सबसे खराब मानवाधिकार रिकार्ड वाले देशों में एक है। वाकई यह इस सदी पर एक धब्बा है।’’ पोम्पिओ ने कहा, ‘‘ चीन में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी चीनी लोगों एवं उसके अंतर्मन पर नियंत्रण कायम करना चाहती है। क्या यह धार्मिक विश्वास की आजादी के गारंटी के अनुरूप है जिसका सीधा चीन के संविधान में उल्लेख है।’’

उन्होंने चीन में मानवाधिकार के कई उदाहरण दिये। उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले साल सितंबर में फालून गोंग के सदस्य चेन हुइक्सिया को महज अपने धर्म का पालन करने को लेकर साढ़े तीन साल की सजा दी गयी। मई, 2018 में प्रशासन ने चेंगडू के गैर पंजीकृत गिरजाघर अर्ली रेल कोवेंट चर्च के पास्टर वांग यी को धार्मिक स्वतंत्रता पर सरकार के नियंत्रण की खुलेआम आलोचना करने को लेकर गिरफ्तार कर लिया।’’ 

टॅग्स :अमेरिकाचीनडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल